हरिद्वार जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को दिए आदेश कहा कि आरबीआई की गाइडलाइन का अनुपालन करे सख्त जनपद में कोई भी बैंकर न बनाए अपने-नियम कानून। किसानों और कमजोर वर्ग को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराये ऋण। जिलाधिकारी

हरिद्वार जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को दिए आदेश कहा कि आरबीआई की गाइडलाइन का अनुपालन करे

सख्त जनपद में कोई भी बैंकर न बनाए अपने-नियम कानून।

किसानों और कमजोर वर्ग को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराये ऋण। जिलाधिकारी

 जनपद में किसानों और कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में बैंकर्स जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलआरसी) की बैठक लेते हुए दिये। 

जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद का ऋण-जमानुपात बढ़ाया जाये और सभी बैंकर्स किसानों कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को विशेष प्राथमिकता के आधार पर सकारात्मक सोच के साथ ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि आगामी बैठकों में बैंको के शीर्ष अधिकारी ऋण आवेदन पत्रों की सम्पूर्ण जानकारियों सहित स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। 

जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कोई भी एटीएम खराब हो तो उसे कांवड़ यात्रा से पहले सही करा लिया जाये, कोई भी एटीएम खराब होने की सूचना मिलती है तो सम्बन्धित बैंकर्स के खिलाफ नियमानुसा सख्ती से कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने राष्ट्रीय स्तर से कम ऋण जमानुपात वाले बैंकर्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिये कि आकंाक्षी जनपद की संभावनाओं के अनुरूप स्वरोजगार के इच्छुक व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध कराते हुए अगली बैठक तक ऋण जमा अनुपात 40 प्रतिशत से ऊपर करने के निर्देश दिए। उन्होेंने वार्षिक ऋण जमा योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि साइट पर सही व सटीक डाटा उपलोड हो और उसमें कोई भी गड़बड़ी न हो व सभी बैंकर्स सतर्क रहें। 

जिलाधिकारी ने लीज के तालाब पर मत्स्य पालन कर रहे व्यक्तियों को कुछ बैंकर्स द्वारा ऋण उपलब्ध न कराने पर सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बैंकर्स को हिदायत देते हुए कहा कि सभी बैंकर्स ऋण मुहैया कराने में आरबीआई की गाइड लाइन का अनुपालन करना सुनिश्चित करें, कोई भी बैंकर जनपद में अपने नियम कानून न बनाये। उन्होंने सभी बैंकर्स को स्पष्ट निर्देश दिये कि तालाब लीज पर लेकर मत्स्य पालन कर रहे व्यक्तियों को भी प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराया जाये। 

   उन्होंने निर्देश दिये कि होम स्टे की फाइल को सतर्कता के साथ फाइलिंग करते हुए स्थलीय निरीक्षण भी करें, होम स्टे स्थानीय शैली में निर्मित हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ऋण हेतु जो भी आवेदन आते हैे, उनको नियमानुसार पास करें यदि निरस्त होता है, निरस्तीकरण के कारणों का हलावा देते हुए सम्बन्धित के तुरंत अवगत करा दें, ताकि जनपद बेवजह परेशान न हों। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बैंकों में आने वाले ग्राहकों के प्रति बैंकर्स स्वंय संवेदनशील रहें तथा अपने अधीनस्थों को भी संवेदनशील बनाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को समयान्तर्गत पूरा किया जाए।

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, रिजर्व बैंक एलडीओ धीरज अरोड़ा, एलडीएम संजय संत, नाबार्ड डीडीएम अखिलेश डबराल, मत्स्य अधिकारी गरिमा मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी सहित सम्बन्धित बैंकर्स व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।