समृद्धि ग्रोथ सेंटर और सरस विपणन केंद्र की प्रगति पर समीक्षा बैठक संपन्न: महिलाओं को मिलेगा फूड कोर्ट खोलने का अवसर

समृद्धि ग्रोथ सेंटर और सरस विपणन केंद्र की प्रगति पर समीक्षा बैठक संपन्न: महिलाओं को मिलेगा फूड कोर्ट खोलने का अवसर

 जिला मुख्यालय विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में बहादराबाद के अंतर्गत संचालित समृद्धि ग्रोथ सेंटर और सरस विपणन केंद्र, जमालपुर कला की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य इन केंद्रों के प्रगति का भौतिक मूल्यांकन करना और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना था।

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार किया गया कि यदि गाइडलाइन के अनुसार संभव हुआ तो ग्रोथ सेंटर में महिलाओं द्वारा संचालित फूड कोर्ट खोला जाएगा। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस कार्य के लिए सीएलएफ (कम्युनिटी लेवल फेडरेशन) की सभी महिलाओं को व्यक्तिगत स्तर पर आमंत्रित किया जाएगा, जिससे वे इस अवसर का लाभ उठा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

इसके अतिरिक्त, मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीएम (जिला परियोजना प्रबंधक) को मार्केट स्ट्रेटजी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्हें यह जानकारी जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया कि प्रत्येक शाम बाजार में कितने ग्राहक आ रहे हैं, जिससे मार्केटिंग योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे के साथ परियोजना निदेशक डीआरडीए के.एन. तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, सहायक प्रबंधक ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, एनआरएलएम से डीटीई और बहादराबाद विकासखंड के खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। यह बैठक इन केंद्रों के विकास और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक सकारात्मक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।