जीआरपी व एटीएस पुलिस जवानों ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून

जीआरपी व एटीएस पुलिस जवानों ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून

सीओ स्वप्निल मुयाल के निर्देशन में प्रसिद्ध योग आचार्य तुशांत आर्या ने कराया जीआरपी पुलिस जवानों को योगाभ्यास, बताए स्वस्थ जीवन जीने के गुर

पुलिस लाइन में हुए सामूहिक योग कार्यक्रम में पुलिस जवानों द्वारा बढ़ चढ़कर किया गया प्रतिभाग

वज्रासन, उष्ट्रासन, ताड़ासन, मकरासन, पवनमुक्तासन, अनुलोम-विलोम, कपालभांति आदि आसनों को करवा कर जवानों में जोश भर गए आचार्य तुशांत आर्या

जवान हुए गदगद बोले अब रोज करेंगे योगाभ्यास

योग एक प्राचीन कला है, जो आज भी हमें सुकून एवं जीवन में संतुलन सिखाती है, व्यस्त जीवन में भी कम से कम 15 मिनट तो अपने लिए निकालना ही चाहिए प्रसिद्ध योग आचार्य तुशांत आर्या

योग अपनाना एक स्वस्थ जीवन शैली का महत्वपूर्ण आधार है, प्रतिदिन सुबह योग को अपनी आदत में शामिल करें सीओ स्वप्निल मुयाल

आज 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” के शानदार अवसर पर जहां एक तरफ पूरे विश्व एवं देशभर में योग को अपनाया जा रहा है तो वहीं जीआरपी पुलिस भी इस मामले में पीछे नहीं है। 

आज जीआरपी पुलिस लाइन परिसर में जीआरपी एवं एटीएस के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सुबह-सुबह मंद मंद बह रही ठंडी हवा के बीच पूरे मनोयोग से योगाभ्यास किया गया।

पुलिस कप्तान तृप्ति भट्ट की प्रेरणा से पुलिस जवानों में उत्साह के संचार हेतु CO जीआरपी स्वप्निल मुयाल द्वारा योग शिविर का शानदार आयोजन किया गया।

बहादराबाद निवासी प्रसिद्ध योग आचार्य तुशांत आर्या के निर्देशन में पुलिस जवानों द्वारा न सिर्फ पूरे मनोयोग से योगाभ्यास किया गया बल्कि प्रत्येक आसन (योग) के हमारे जीवन में क्या-क्या फायदे हैं उनके बारे में भी विस्तार से जाना व समझा। 

आचार्य तुशांत आर्या द्वारा शुरुआत में गर्दन, कमर, घुटने, कंधों के जोड़ इत्यादि के आसन कराते हुए शुरुआती वार्म-अप कराया तत्पश्चात कई सारे योगासन जैसे वज्रासन, पश्चिम तानासन, उष्ट्रासन, ताड़ासन, मकरासन, पवनमुक्तासन, चकरासन, शवासन, अनुलोम-विलोम, कपालभांति, भ्रामरी आदि को कराते हुए हमारे व्यस्त जीवन में भी इन आसनों से होने वाले फ़ायदों के बारे में विस्तार से बताया। जिसको सुनकर आह्लादित हुए जवानों द्वारा कहा गया “अब रोज करेंगे योगाभ्यास”

इस अवसर पर CO जीआरपी स्वप्निल मुयाल द्वारा बताया गया की योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है अपितु व्यस्त जीवन के बीच भी यह मानसिक एकाग्रता और आत्म संयम का भी आधार है।

अंत में सीओ स्वप्निल मुयाल द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के बीच योगाचार्य तुशांत आर्या को स्मृति चिन्ह भेंट कर तत्पश्चात सूक्ष्म जलपान कराकर सुनहरी यादों के साथ विदा किया।

योग शिविर में थानाध्यक्ष हरिद्वार अनुज सिंह, थानाध्यक्ष लक्सर संजय शर्मा, आर,आई नरेंद्र कुमार, प्रभारी स्टेनो पूरन सिंह समस्त शाखा प्रभारी, पुलिस कार्यालय व लाईन एवं थाना कार्मिको व एटीएस पुलिस जवानों द्वारा उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।