जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरमिलाप जिला चिकित्सालय तथा चैनराम महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले गरीब एवम् निःसहाय व्यक्तियों को जरूरत की सभी दवाईयां उपलब्ध हों। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि सभी डॉक्टर्स की नेम प्लेट लगाई जाए।

जिलाधिकारी ने मोर्चरी की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने हेतु 5 डीप फ्रीज तत्काल जेम पोर्टल से खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने डीप फ्रिजर खरीदने तथा सही से स्थापित करने की व्यवस्था हेतु 10 लाख रुपए की धनराशि मौके पर ही स्वीकृत की।* उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों तथा उनके तीमारदारों से बातचीत की तथा चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न उपकरणों के निरीक्षण के दौरान उपकरण सही करने वाली अनुबंधित फर्म तथा उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि फर्म द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर तत्काल नोटिस जारी किया जाए तथा उच्चाधिकारियों को भी लिखित में अवगत कराया जाए। उन्होंने ईसीज, रेडियोलॉजी, गाइनोकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिक वार्ड, डेंगू वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम आदि का गहनता से निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. विजयेश भारद्वाज, डॉ. आरवी सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।

सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।