मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने  जिला कार्यालय सभागार में की जनसुनवाई 47 व्यक्तियों द्वारा दर्ज कराई गई अपनी-अपनी समस्याएं एवं मांग अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निस्तारण

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने  जिला कार्यालय सभागार में की जनसुनवाई

47 व्यक्तियों द्वारा दर्ज कराई गई अपनी-अपनी समस्याएं एवं मांग

अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निस्तारण

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने जिला कार्यलय सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में जन सुनवाई की ।

  जन सुनवाई में 47 व्यक्तियों द्वारा भूमि, अतिक्रमण और जल निकास आदि से सम्बन्धित समस्याएं एवं मांग दर्ज कराई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की बात को शालीनता से सुनकर अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन समस्याओं का मौके पर समाधान नहीं हो पाया है, उन्हें सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है ताकि संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्य  विकास अधिकारी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।   

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे  ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि एल 1 और एल 2 स्तर के  अधिकारी के पास जितनी भी लंबित समस्याए है उनका प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु फरियादियों से भी निरंतर वार्ता करना सुनिश्चित करें। जिन अधिकारियों ने वार्ता नहीं की है उनका नाम भी प्रदर्शित करे ताकि उनपर करवाई कि जा सके।

प्रमुख समस्याओं में प्रदीप कुमार ने सरकारी नाले पर अतिक्रमण की पक्का निर्माण हटाने के सम्बन्ध में, प्रमोद कुमार ने चकबानी त्रुटी के संबंध में, प्रवीण  यादव ने भूमि पैमाईश के सम्बन्ध में, कृष्ण कुमार ने रकबा पैमाईश कर कब्जा मुक्त करने के संबंध में जाकिर ग्राम ईक्कड़ निवासी  द्वारा ग्राम भगतनपुर आबिदपुर से सरकारी चकरोड से अवैध निर्माण हटवाने को लेकर, राजकुमार चौहान, अशोक चौहान ने कृपाल नगर से शांतिनगर का रास्ता बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया, पार्वती देवी ने टिहरी भागीरथी नगर से ऐथल की सीमा पर स्थित नाले पर हुए अतिक्रमण को खुलवाने के संबंध में,ईश्वर चंद सैनी ने लक्सर ब्लॉक में दुर्गापुर गांव में आबादी के निकट तालाब में मगरमच्छ को पकड़ने के शिकायत की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, एसीपी सदर जितेन्द्र चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, परियोजना निर्देशक के एन  तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।