जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उनका अखंड भारत का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर किया।  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने डॉ मुखर्जी के विजन और बलिदान के बारे में सभी को बताने का किया आह्वान।

जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उनका अखंड भारत का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर किया।

 पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने डॉ मुखर्जी के विजन और बलिदान के बारे में सभी को बताने का किया आह्वान।

 हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में वेलकम फार्म में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाते हुए उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर देशहित में काम करने को आहृवान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान के बारे में बताते हुए कहा कि स्वतंत्र देश में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने देश को अपने विजनरी नेतृत्व में लाभान्वित किया। देश की औद्योगिक नीति तय करने में बड़ी भूमिका निभाई। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांच अगस्त 2019 को कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त हुई। आज जम्मू कश्मीर लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों के साथ भारत के संविधान की भावनाओं के अनुरूप एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पनाओं को साकार कर रहा है।

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है और प्रधानमंदी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई राह पर है। उन्होंने कहा कि आज देश में हर वर्ग का विकास हो रहा है, सभी देशवासी अपने अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं, जीवन जीने की नई किरण मिली है, यह सपना डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था जो आम पूरा हो रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उनके विजन और बलिदान के बारे में सभी को बताने को आह्वान किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के गठन और वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर धर्मेंद्र चौहान ने किया। 

इस मौके पर दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि, कार्यक्रम जिला संयोजक अनिल अरोड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, चौधरी सत्यकुमार, कनिष्ट ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील पंवार, राकेश सैनी, विक्रम चौहान, हरेंद्र प्रधान, सचिन कश्यप, अंकित चौहान, जितेंद्र सैनी, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल एवं सोहनवीर पाल, नकलीराम सैनी, मिथलेश शर्मा, सीमा चौहान, तेजपाल, बलवंत पंवार, दीपक रावत, चंद्रकिरण, रेणु चौधरी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।