हरिद्वार पुलिस ने घर से नगदी और ज्वैलरी चोरी करने वाले आरोपी चोरो का किया खुलासा। कुख्यात बावरिया गिरोह का नाम आया सामने, पुलिस ने 02 अभियुक्तो को किया गिरफ़्तार। शत प्रतिशत माल बरामद, 52000 कैश के साथ 05 लाख रुपये के गहने हैं शामिल

हरिद्वार पुलिस ने घर से नगदी और ज्वैलरी चोरी करने वाले आरोपी चोरो का किया खुलासा।

कुख्यात बावरिया गिरोह का नाम आया सामने, पुलिस ने 02 अभियुक्तो को किया गिरफ़्तार।

शत प्रतिशत माल बरामद, 52000 कैश के साथ 05 लाख रुपये के गहने हैं शामिल

प्रीत विहार रुड़की निवासी महिला कोतवाली गंगनहर पर आकर शिकायती प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखी नगदी तथा लाखों की ज्वेलरी चोरी कर दी। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर  मु0अ0स0 248/25 धारा 305(A) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले के खुलासे और आरोपी तत्वों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित की गई टीमों ने टारगेट बनाए गए घर का मौका मुआयना करने के साथ-साथ घटना के संभावित समय के आसपास ही घटनास्थल के इर्द-गिर्द हुई संदिग्ध गतिविधियों को टटोला।

प्राप्त सुराग स्पष्ट संदेश दे रहे थे कि चोरी के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बावरिया गिरोह से जुड़े हैं। इन तथ्यों की तस्दीक के लिए एक बार एसएसआई गंगनहर व उसके बाद अन्य उपनिरीक्षक को उत्तर प्रदेश भेजा गया तो संदिग्धों की पहचान एवं पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर लाभप्रद सूचना देने के निर्देश दिए।

 मुखबिर द्वारा सूचना पर पुलिस टीम लोहे के पुल के पास नहर पटरी कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से अंकुश तथा काले को दबोचा तो उनके कब्जे से चोरी की गई करीब 05 लाख रुपये की ज्वैलरी तथा बावन हजार रुपये के करीब नगदी बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 317(2)/3(5) BNS की वृद्धि कर पकड़े गए दोनों आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। चोरी के मामले में वांछित चल रहे 02 अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आया अंकुश इस गैंग का सरगना तथा थाना डासना मसूरी का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमें दर्ज होने की जानकारी मिली है। विवरण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अंकुश पुत्र जोगेंद्र निवासी ग्राम निडोरी  नई बस्ती थाना डसना मसूरी जिला गाजियाबाद उम्र 23 वर्ष 

2- काले पुत्र ओमप्रकाश निवासी अतरौली थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद उम्र 22 वर्ष 

बरामदगी

1- गले की चेन (पीली धातु दो नग)

2- कान की बाली (पीली धातु दो नग)

3- कान के टॉप्स (पीली धातु दो नग)

4- अंगूठियां(पीली धातु दो नग)

5- कान के झुमके (पीली धातु दो नग)

6- नगदी 52000/- रुपए

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी

2- व0उ0नि0 अजय शाह 

3- उ0नि0 राजीव उनियाल

4- उ0नि0 नवीन कुमार

5- उ0नि0 प्रवीण बिष्ट

6- अ0उ0नि0 मनीष कवि

7- हे0कां0 इसरार

8- कां0 प्रभाकर 

9- कां0 नितिन 

10- कां0 संदीप 

11- कां0 चालक लाल सिंह

12- कां0 महिपाल(ciu rke) 

13- कां0 राहुल(ciu rke)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।