मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंण्डे द्वारा पूल्ड आवास कालोनी रोशनाबाद के आवासों एवं जिला मुख्यालय के रखरखाव के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई। 

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंण्डे द्वारा पूल्ड आवास कालोनी रोशनाबाद के आवासों एवं जिला मुख्यालय के रखरखाव के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई। 

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधि0 अभि0, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये है कि पूल्ड आवास कालोनी के आवासों के रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, पूल्ड आवासों के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा दिये जाने वाले प्रार्थना पत्रों/रजिस्टर में दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाय। 

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पूल्ड आवास कालोनी की सुरक्षा के दृृष्टिगत सी0सी0टी0वी0 कैमरा आदि लगवाये जायें। सी0सी0टी0वी0 कैमरा का कन्ट्रौल रूम पूल्ड आवास कालोनी स्थित सहायक अभियन्ता कार्यालय लोक निर्माण विभाग रोशनाबाद में बनाया जाय। पूल्ड आवास कालोनी में निवासरत अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दर्ज कराई जा रही आवास मरम्मत आदि शिकायतों के कार्यों को प्राथमिकता एवं रजिस्टर के क्रम के अनुसार पूर्ण कराये जायें। पूल्ड आवास कालोनी के रखरखाव एवं अधिकारी/कर्मचारियों के आवासों में कराये जाने वाले सभी कार्याे की प्रत्येक माह समीक्षा की जायेगी।

बैठक में अधि0 अभि0 दीपक कुमार, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुभाष सिंह शाक्य, सहायक अभियन्ता कीर्ति नेगी एवं कनिष्ठ अभियन्ता सुनील कुमार उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।