अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन  जनपद में अवैध खनन पर 8 स्टोन क्रेशर सीज करते हुए ई–रवन्ना पोर्टल को बंद किया गया राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही! डीएम

अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन 

जनपद में अवैध खनन पर 8 स्टोन क्रेशर सीज करते हुए ई–रवन्ना पोर्टल को बंद किया गया

राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही! डीएम

सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों का   संज्ञान लेते हुए राजस्व तथा खनन विभाग की संयुक्त टीम छापेमारी के निर्देश दिए। संयुक्त टीम द्वारा बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई। प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। 

संयुक्त टीम द्वारा तहसील लक्सर क्षेत्र स्थित स्टोन क्रेशरो पर शुक्रवार की देर रात्रि तक की गई छापेमारी में अवैध खनन एवम् भंडारण करने वाले 8 स्टोन क्रेशरों–किसान स्टोन केशर ग्राम महतोली,गणपति स्टोन केशर ग्राम ज्वाहर खान उर्फ झींवरहेडी, वानिया स्टोन केशर, ग्राम महतोली, तुलसी स्टोन केशर ग्राम मुजपफपुर गुजरा, सूर्या स्टोन केशर ग्राम मुजफ्फपुर गुजरा,दून स्टोन केशर ग्राम महतोली, शुभ स्टोन केशर, ग्राम मुजफ्फपुर गुजरा, नेशनल एसोसियेट, ग्राम मुजफ्फपुर गुजरा को सीज करते हुए ई–रावन्ना पोर्टल भी बंद किया गया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।