अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन  जनपद में अवैध खनन पर 8 स्टोन क्रेशर सीज करते हुए ई–रवन्ना पोर्टल को बंद किया गया राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही! डीएम

अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन 

जनपद में अवैध खनन पर 8 स्टोन क्रेशर सीज करते हुए ई–रवन्ना पोर्टल को बंद किया गया

राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही! डीएम

सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों का   संज्ञान लेते हुए राजस्व तथा खनन विभाग की संयुक्त टीम छापेमारी के निर्देश दिए। संयुक्त टीम द्वारा बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई। प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। 

संयुक्त टीम द्वारा तहसील लक्सर क्षेत्र के स्टोन क्रेशरो पर शुक्रवार की देर रात्रि तक की गई छापेमारी में अवैध खनन एवम् भंडारण करने वाले 8 स्टोन क्रेशरों–किसान स्टोन केशर ग्राम महतोली,गणपति स्टोन केशर ग्राम ज्वाहर खान उर्फ झींवरहेडी, वानिया स्टोन केशर, ग्राम महतोली, तुलसी स्टोन केशर ग्राम मुजपफपुर गुजरा, सूर्या स्टोन केशर ग्राम मुजफ्फपुर गुजरा,दून स्टोन केशर ग्राम महतोली, शुभ स्टोन केशर, ग्राम मुजफ्फपुर गुजरा, नेशनल एसोसियेट, ग्राम मुजफ्फपुर गुजरा को सीज करते हुए ई–रावन्ना पोर्टल भी बंद किया गया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।