हरिद्वार में पहली यूथ राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन होने जा रहा है। दो दर्जन से ज्यादा राज्यों की टीम ले रही है हिस्सा खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को हरिद्वार में पहले यूथ अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 27 और बालिका का वर्ग में 26 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की टीम हिस्सा ले रही है। 

हरिद्वार में पहली यूथ राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन होने जा रहा है। दो दर्जन से ज्यादा राज्यों की टीम ले रही है हिस्सा

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को हरिद्वार में पहले यूथ अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया।

इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 27 और बालिका का वर्ग में 26 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की टीम हिस्सा ले रही है। 

हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में हर सप्ताह एक या दो नेशनल स्तर की खेल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इससे स्पष्ट है कि उत्तराखंड बहुत तेजी से खेल भूमि बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के साथ-साथ खेल जगत में सुपर पावर भी बनाना है और इसमें उत्तराखंड की बड़ी भूमिका रहने वाली है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी अगर समर्पण, अनुशासन और इच्छा शक्ति के साथ अपने खेल में जुटेंगे तो उन्हें नाम, पैसा, कैरियर सब कुछ मिलेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश के परंपरागत खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है और हाल ही में हमने परंपरागत भारतीय खेल खो खो का पहला वर्ल्ड कप आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि भारत में 2036 का ओलंपिक आयोजित करने की तैयारी चल रही है और उम्मीद है कि इसमें भारतीय परंपरागत खेलों को भी जगह मिलेगी। 

इस अवसर पर हरियाणा में कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पवार, जूना अखाड़ा के स्वामी भले गिरी महाराज, उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी, महासचिव चेतन जोशी, भारतीय कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत, महासचिव जितेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी शिबाली गुरुंग, बिहार कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुमार विजय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।