जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बैरागी कैंप एवं कांवड़ पटरी मार्ग से लेकर नारसन बॉर्डर तक संबंधित अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण। संबंधित अधिकारियों को कांवड़ मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बैरागी कैंप एवं कांवड़ पटरी मार्ग से लेकर नारसन बॉर्डर तक संबंधित अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण।

संबंधित अधिकारियों को कांवड़ मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में आगामी  कांवड़ यात्र को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बैरागी कैंप,दक्ष दीप द्वीप,सिंह द्वार, दुर्गा चौक, लाल पुल, जटवाड़ा पुल ज्वालापुर, रानीपुर झाल, बहादराबाद -धनौरी मार्ग, पिरान कलियर होते हुए रुड़की शाहिद हरि सिंह थापा चौक,मंगलोर पुल एवं मोहम्मदपुर- नारसन बॉर्डर तक स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैरागी कैंप में वाहनों के समुचित पार्किंग  व्यवस्था के लिए ईई पीडबलूडी को  पार्किंग के लिए जमीन के स्मलतीकरण और  वाहनों के आने जाने के लिए पर्याप्त गेट बनाया जाए जिससे कि वाहनों के आवाजाही में दिक्कत न होने पाए। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम के लिए जो भी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जानी है वो सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाए,इसके साथ ही सिंचाई विभाग एव जल निगम को बैरागी कैंप क्षेत्र में समुचित पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए इसके साथ ही पर्याप्त  शौचालय की व्यवस्था बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था को दुरस्त करने को निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को दिए ।

कांवड़ पटरी मार्ग पर जो पेड़ सड़क मार्ग पर आ रहे है उनकी कटिंग के निर्देश संबंधित अधिकारियों के दिए,इसके साथ ही कांवड़ पटरी मार्ग पर जो भी  झाड़ियां है उनके भी साफ सफाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।उन्होंने लोकनिर्माण विभाग को भी निर्देश दिए है कि कांवड़ पटरी मार्ग में जो भी गड्ढे है उनको भी तत्परता से किया जाए और मार्ग में आवाजाही में दिक्कत हो उन स्थानों को भी दूरस्त करने के निर्देश दिए।उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि सड़क मार्ग पर जो भी फ्लैस बोर्ड लगे है उनको भी हटाने के निर्देश दिए ।उन्होंने नगर निगम,नगर पालिका,जिला पंचायत को भोली निर्देश दिए है कि उनके चित्र ने जो भी शौचालय तैयार किए जाने है वो समय से पूर्ण कर लिए जाए।

उन्होंने ये भी निर्देश दिए है कि कांवड़ पटरी मार्ग पर जिन जिन स्थानों पर  विद्युत,पानी, स्वास्थ्य सुविधाओ उपलब्ध कराई जानी है वहां व्यवस्थाएं भी तत्परता से कर ली जाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखा जाएगा जिससे कि कोई गलत भ्रामक खबर पोस्ट न हो साथ ही कांवड़ यात्रा पर रूट प्लान भी तैयार कर लिया गया है ।

इस दौरान नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह,एसपी यातायात जितेंद्र मेहरा,उप जिलाधिकारी रुड़की देवेंद्र नेगी, एसपी देहात शेखर सुयाल,सीओ मंगलोर विवेक कुमार, ईई यूपीसीएल दीपक सैनी, ईई पीएब्लूडी दीपक कुमार, ईई जल संस्थान राकेश गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता आदि अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।