रुड़की कोतवाली गंगनहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर में गुप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनिता भारती , एवं औषधि निरीक्षक अमित आज़ाद ने एस. टी. एफ. देहरादून की टीम के साथ मिलकर चार जगहों पर की  छापेमारी।

रुड़की कोतवाली गंगनहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर में गुप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनिता भारती , एवं औषधि निरीक्षक अमित आज़ाद ने एस. टी. एफ. देहरादून की टीम के साथ मिलकर चार जगहों पर की  छापेमारी।

के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध मिथ्या छाप दवाइयाँ औऱ कच्चा माल बरामद किया गया। टीम द्वारा 300 किलो कच्चा माल औऱ 16200 टेबलेट्स बरामद की गयी हैं। टीम द्वारा मौके पर मिले तीन व्यक्तियों लोकेश गुलाटी, नरेश धीमान औऱ मोहतरम अली निवासी देवबन्द उत्तर प्रदेश से पूछताछ औऱ गहनता से जाँच करने पर पता चला कि ये तीन लम्बे समय से मिथ्या छाप दवाई बनाने औऱ बेचने का काम कर रहे हैं। हालांकि छापेमारी के दौरान रूडकी में कहीं भी दवाईओं का बनना नहीं पाया गया क्यूंकि त्यार दवा देबबंद उत्तरप्रदेश निवासी द्वारा उत्तराखंड में सप्लाई की जा रही थी तो संभवतः वहाँ पर दवा निर्माण के आसार प्रतीत होते हैं। इस गिरोह के तार उत्तरप्रदेश औऱ अन्य पडोसी राज्यों तक फैले हैं। आरोपियों के पास दवा निर्माण औऱ विक्रय का का कोई लाइसेंस नहीं पाया गया। आरोपी अवैध रूप से मिथ्या छाप दवाओं निर्माण औऱ विक्रय कर रहे हैं। आपको बता दें कि एक गुप्त सूचना द्वारा टीम को उपरोक्त गिरोह के बारे में सूचना मिली जिसके आधार पर उन्होंने यहाँ दबिश दी। औऱ अवैध रूप से बनायी जा रही मिथ्या छाप दवाओं की जाँच की, सम्बन्धित कंपनी के प्रतिनिधि को मौके पर बुला कर बरामद दवाओं की पुष्टि करवाई तो उनके द्वारा बताया गया प्रथमदृष्टया ये दवाएं मिथ्या प्रतीत हो रही हैं टीम द्वारा पुष्टि के लिए नमूने लेकर जाँच के लिए लैब भेज दिए गये हैं। रिपोर्ट आने पर तथा साक्ष्यो की पुष्टि होने पर नियमानुसार कानूनी कारवाही की जाएगी। बरामद तीन दवाओं औऱ तीन कच्चे माल के नमूनों को लेकर अग्रिम जाँच के लिए सैंपल लैब भेज दिये गये हैं। रिपोर्ट आने पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के प्राबधानों के अनुरूप कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। 

आरोपी- 

लोकेश गुलाटी पुत्र खेम चंद निवासी रूडकी हरिद्वार

नरेश धीमान निवासी रूडकी

मोहतरम अली निवासी देबबंद उत्तर प्रदेश 

 ड्रग विभाग की टीम-

अनीता भारती वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार  

अमित कुमार आज़ाद ड्रग्स इंस्पेक्टर रुद्रप्रयाग 

STF टीम 

सब इंस्पेक्टर – नैरोत्तम बिष्ट एवं टीम

कोतवाली गंगनहर रूडकी – 

सब इंस्पेक्टर मनीष कवि एवं टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।