नाबालिग को भगाने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,

नाबालिग को भगाने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,

लक्सर। पुलिस ने नाबालिग को भगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। संबंधित धाराओं में केस दर्जकर कोर्ट में पेश किया।
पुलिस के मुताबिक चार पांच दिन पहले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई है। एक युवक पर उनकी पुत्री को भगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को लक्सर रेलवे स्टेशन पर युवक के साथ बरामद कर लिया।जोकि दिल्ली भागने की फिराक में थे।

वही कोतवाल प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया अपहरणकर्ता नितिन पुत्र सुरेश निवासी सुल्तानपुर आदमपुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *