जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में नमामि गंगे परियोजना के तहत नदी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने नमामि गंगे घाट,चंडी पुल पर किया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में नमामि गंगे परियोजना के तहत नदी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जिसका शुभारंभ आज मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने नमामि गंगे घाट,चंडी पुल पर किया।

इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी,नगर निगम एवं नमामि गंगे परियोजना के अधिकारी एवं कार्मिक स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान में शामिल हुए।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने कहा कि मां गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को साफ एवं स्वच्छ रखने के उद्देश्य से एवं नदियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए जनपद में आज से सितंबर 2025 तक ग्राम स्तर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेंगे जिसमें मां गंगा के सभी घाटों की सफाई कराई जायेगी इसके साथ ही ग्राम स्तर तक भी नमामि गंगे परियोजना एवं जिला पंचायत राज विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा ,जिसमें लोगों को नदियों को साफ एवं स्वच्छ रखने एवं सिंगल यूस प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा । 

उन्होंने यह भी अवगत कराया की नदियों के संरक्षण में मानव जीवन के योगदान के संबंध में शिक्षा विभाग के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं से निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने उपस्थित अधिकारियों एव कार्मिकों को नदियों को साफ स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर परियोजना निर्देशक केएन तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी ,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल,नगर निगम के कार्मिक सहित नमामि गंगे परियोजन के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।