हरिद्वार में आकांक्षा हाट महिला सशक्तिकरण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम मुख्य विकास अधिकारी  श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने लिया आकांक्षा हाट का जायजा। महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग के दिए निर्देश।

हरिद्वार में आकांक्षा हाट महिला सशक्तिकरण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

मुख्य विकास अधिकारी  श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने लिया आकांक्षा हाट का जायजा।

महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग के दिए निर्देश।

हरिद्वार। नीति आयोग के 6-दिवसीय ‘संपूर्णता अभियान’ के तहत हरिद्वार में आकांक्षा हाट का भव्य शुभारंभ हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को सशक्त बनाना है। आज, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्रीमती आकांक्षा कोंडे ने व्यक्तिगत रूप से इस हाट का भ्रमण किया और महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। उनकी पहल पर यह हाट हर की पौड़ी स्थित सीसीआर टावर के सामने 2 अगस्त 2025 तक चलेगी।

आज, हाट के दूसरे दिन, विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे डेयरी उत्पाद, जूट के बैग, हस्तनिर्मित वस्त्र, शहद, सिंघाड़े के आटे के बिस्कुट, लिप्पन आर्ट और राखियाँ आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। कुल 8 स्टॉलों पर शानदार बिक्री दर्ज की गई, जो इस पहल की सफलता का स्पष्ट संकेत है।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने हाट का जायजा लेते हुए महिलाओं से मुलाकात की और उनके उत्साह को बढ़ाया।यह प्रयास महिलाओं के कौशल को पहचानकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने महिला उद्यमियों से मिलकर उनके उत्पादों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही, अन्य अधिकारियों ने भी उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए खरीदारी की। जिला प्रशासन, नीति आयोग और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह हाट महिलाओं को उनके उत्पादों के लिए एक बड़ा बाज़ार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ग्राहकों की प्रतिक्रिया के लिए “हुनर की छाप” हैंड पेंट और हैंड रिटन फीडबैक बोर्ड की व्यवस्था भी की गई है। 

 इस दौरान सीडीओ के साथ परियोजना निदेशक डीआरडीए  कैलाश नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!