डीएम और एसएसपी के निर्देश पर चंडी देवी मंदिर के आस पास की दुकानों द्वारा अवैध अतिक्रमण पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई पूर्व में नोटिस देने के बावजूद भी नहीं हटाया गया था अतिक्रमण श्यामपुर पुलिस ने महिला सहित 05 के विरुध्द  किया अभियोग पंजीकृत

डीएम और एसएसपी के निर्देश पर चंडी देवी मंदिर के आस पास की दुकानों द्वारा अवैध अतिक्रमण पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पूर्व में नोटिस देने के बावजूद भी नहीं हटाया गया था अतिक्रमण

श्यामपुर पुलिस ने महिला सहित 05 के विरुध्द  किया अभियोग पंजीकृत

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस बल, वन विभाग, मंदिर समिति के अधिकारी एवं सदस्यगण  रहे मौजूद

दुकानों के अतिक्रमण से कभी भी दुर्घटना कारित होकर जान माल की हो सकती थी हानि

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा वन विभाग, मंदिर समिति के अधिकारी/सदस्यगण एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ माता चण्डी देवी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर के पैदल मार्ग पर दुकानदारों/विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया गया। अनेक दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा से आगे बढ़ाकर दुकान का सामान रास्ते पर फैलाया गया था, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में अत्यधिक असुविधा हो रही थी।

इससे पूर्व भी उक्त दुकानदारों को नोटिस के माध्यम से अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई थी, परंतु उन्होंने जानबूझकर आदेशों की अवहेलना करते हुए मंदिर परिसर में अपनी दुकानों के बाहर सामान लगाकर लोक मार्ग में बाधा उत्पन्न की। 

इससे सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा था और दुर्घटना की संभावनाएं भी उत्पन्न हो गई थीं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना श्यामपुर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। अतिक्रमण से मंदिर मार्ग संकरा हो गया था, जिससे किसी भी समय जनहानि की संभावना बनी हुई थी।

नामजद प्रतिवादीगण 

1. अशोक पुत्र मुलकराज निवासी हर की पैड़ी कोतवाली नगर, हरिद्वार

2. मोहित पुत्र विजय कुमार उर्फ टुल्ली निवासी नानकवाड़ा विष्णुघाट कोतवाली नगर, हरिद्वार

3. विनोद ठाकुर पुत्र मोहन सिंह निवासी कनखल, जनपद हरिद्वार

4. अनूप पूनिया पुत्र शिवबालक सिंह, निवासी ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर, हरिद्वार

5. गीता पत्नी स्व. हिमांशु अरोड़ा निवासी ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर, हरिद्वार

पुलिस टीम 

1. उपनिरीक्षक नितेश शर्मा थानाध्यक्ष,

2. व0उ0नि0 मनोज रावत

3. उ0नि0 देवेंद्र सिंह तोमर

4. हे0का0 अनिल कुमार

5. का0 अनिल रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!