फाइबर कम्पनी में आग लगने से क्षेत्र में मचा हडक़म्प मोके पर पहुँची पुलिस बल और फायर यूनिट ने काफी देरतक किया रेस्क्यू तब जाकर आग पर पाया काबू समय रहते बड़ा नुकसान होने से बचाया ओर कोई जनहानि नही हुई।

फाइबर कम्पनी में आग लगने से क्षेत्र में मचा हडक़म्प मोके पर पहुँची पुलिस बल और फायर यूनिट ने काफी देरतक किया रेस्क्यू तब जाकर आग पर पाया काबू समय रहते बड़ा नुकसान होने से बचाया ओर कोई जनहानि नही हुई।

कोतवाली क्षेत्र मंगलौर स्थित MS PROMINENT फाइबर कम्पनी के फोर्मिंग एरिया में आगअग्निकांड की सूचना प्राप्त हुई। जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए फायर स्टेशन रुड़की की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि कंपनी के फोरमिंग सेक्शन में भीषण आग लगी हुई थी। फायर यूनिट रुड़की की तत्परता एवं कंपनी के कर्मचारियों के सहयोग से फायर हाइड्रेंट एवं अन्य अग्निशमन उपकरणों की सहायता से आग पर शीघ्र काबू पाया गया तथा उसे फैलने से भी सफलतापूर्वक रोका गया।

इस अग्निकांड में कंपनी का विद्युत फिक्सिंग वायर, कन्वेयर, टेसलोन सीट, बेल्ट कन्वेयर, प्लाई आदि सामग्री जल गई। 

सौभाग्यवश किसी प्रकार की मानव हानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।

घटना के समय कंपनी के प्लांट हेड प्रदीप कुमार पुत्र राम कृपाल सिंह अपने स्टाफ सहित मौके पर मौजूद थे। कोतवाली मंगलौर का पुलिस बल भी घटनास्थल पर तैनात रहा। कंपनी प्रबंधन द्वारा आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका व्यक्त की गई है।

पुलिस टीम

1. अब्दुल जब्बार खां प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, रुड़की

2. लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा

3. चालक विपिन सिंह तोमर

4. चालक मोहन सिंह नेगी

5. फायरमैन हरिश्चंद्र राणा

6. फायरमैन जगवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।