ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम द्वारा डी.डी.सी. हेमंत सिंह नेगी के नेतृत्व में रामपुर चुंगी, रूड़की क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं एवं दवा निर्माण कंपनियों का औचक निरीक्षण किया गया :  ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती

ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम द्वारा डी.डी.सी. हेमंत सिंह नेगी के नेतृत्व में रामपुर चुंगी, रूड़की क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं एवं दवा निर्माण कंपनियों का औचक निरीक्षण किया गया :  ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती

निरीक्षण के दौरान टीम ने रामपुर चुंगी क्षेत्र के आसपास स्थित दर्जनभर मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं एवं दवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाँच जीवन रक्षक दवाओं के नमूने लिए गए तथा मेडिकल स्टोर्स पर गंभीर अनियमितताएँ पाए जाने के कारण पाँच मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किए जाने की संस्तुति दी गई।

टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान एक दवा निर्माण कंपनी का भी औचक निरीक्षण किया गया, जो बीटा एवं नॉन-बीटा श्रेणी की दवाओं का निर्माण करती है। निरीक्षण में कई कमियाँ पाई गईं, जिन्हें तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए। यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि भविष्य में निर्माण कार्य जीएमपी (GMP) मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, तो कंपनी का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।

डी.डी.सी.हेमंत सिंह नेगी ने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए दवा निर्माण एवं भंडारण कार्य निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार किया जाना चाहिए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि क्रय एवं विक्रय से संबंधित सभी रिकॉर्ड सही रूप से संधारित किए जाएँ। साथ ही, नारकोटिक दवाओं का वितरण केवल चिकित्सक के वैध नुस्खे पर एवं फार्मासिस्ट की उपस्थिति में किया जाए। किसी भी अपरिचित व्यक्ति से दवाएँ न खरीदी जाएँ तथा दवाओं की खरीदारी के समय वैध बिल अवश्य लिया जाए, ताकि नकली दवाओं के अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

ड्रग्स विभाग द्वारा निर्माण इकाइयों एवं विक्रय संस्थानों का निरीक्षण कार्य निरंतर जारी रहेगा।

निरक्षण टीम

ड्रग्स इंस्पेक्टर -अनीता भारती इंस्पेक्टर: 

 डीडीसी – हेमंत सिंह नेगी,

वरिष्ठ औषधि निरीक्षक- नीरज कुमार,

औषधि निरीक्षक -मनेंद्र सिंह राणा,

औषधि निरीक्षक -हरीश सिंह,

औषधि निरीक्षक – कु. मेघा

औषधि निरीक्षक –  निधि रतूड़ी,

औषधि निरीक्षक –  निशा रावत,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।