मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “सशक्त बहन उत्सव” का किया उद्घाटन जनपद के विकासखंड लक्सर के बेबी स्वयं सहायत समूह की करिश्मा से सीएम ने किया संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “सशक्त बहन उत्सव” का किया उद्घाटन

जनपद के विकासखंड लक्सर के बेबी स्वयं सहायत समूह की करिश्मा से सीएम ने किया संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “सशक्त बहन उत्सव” का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राज्य के सभी 95 ब्लॉक्स और 13 जिलों को वर्चुअली जोड़ा गया। हरिद्वार जिले से मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोन्डे, परियोजना निदेशक एवं जिला मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम) के.एन. तिवारी, सहायक परियोजना निदेशक (डीआरडीए) श्रीमती नलिनीत घिल्डियाल (नोडल अधिकारी, सशक्त बहन उत्सव), जिला थीमैटिक विशेषज्ञ (एनआरएलएम) सूरज कुमार, तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (ग्रामोत्थान) सहित हरिद्वार ब्लॉक की 75 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

लक्सर ब्लॉक की एनआरएलएम समूह सदस्या करिश्मा ने मुख्यमंत्री जी को बताया कि उन्होंने 15 दिन के कावड़ मेले में एक स्टॉल लगाकर कांवड़ निर्माण सहित अन्य उत्पादों के जरिए 7 लाख रुपये की बिक्री की, जिससे 3 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। मुख्यमंत्री जी ने तालियों बजाकर उत्साह वर्धन करते हुए बधाई देते हुए समूह की महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

बेबी स्वयं सहायता समूह की करिश्मा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल माध्यम से दो तरफा संवाद करने पर करिश्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी खुशी का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी से सीधे वार्ता करने पर गर्व की अनुभूति होने के साथ ही उनके उत्पादों को सराहना मिली है, जिससे समूह की महिलाओं के मनोबल बढ़ेगा और समूह की सभी महिलाएं पूरे उत्साह व उमंग के साथ निरंतर आगे बढ़ने की दिशा में कार्य करती रहेंगी। 

करिश्मा ,CLF- आदर्श क्लस्टर है, जिसे एनआरएलएम/ग्रामोत्थान और आरबीआई की टीम द्वारा बिक्री बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आने वाले मेलों में और अधिक उत्पादों की बिक्री हो सके 

यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की मार्केटिंग को सुगम बनाने के लिए आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी मुख्य विकास अधिकारी/ जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समूहों की आर्थिक स्वावलंबन योजनाओं को तेजी से लागू करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।