चैन स्नैचिंग मामले में फरार चल रहा आरोपित ऋतिक आया पुलिस की गिरफ्त में साथी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया था गिरफ्तार, ऋतिक मौके से हुआ था फरार

चैन स्नैचिंग मामले में फरार चल रहा आरोपित ऋतिक आया पुलिस की गिरफ्त में

साथी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया था गिरफ्तार, ऋतिक मौके से हुआ था फरार

मोटर साइकिल सवार युवकों द्वारा महिला से चेन झपटने के मामले में पुलिस को थी तलाश

कोतवाली गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत निवासरत महिला ने पीरबाबा कालोनी नहर पटरी पर मो0सा0 सवार अज्ञात दो व्यक्ति द्वारा वादिनी की सोने की चैन को छीनकर ले भाग जाने के सम्बन्ध में कोतवाली रुड़की में मु0अ0 पंजीकृत कराया गया। 

अज्ञात बदमाशों के द्वारा सोनाली पार्क के पास चैकिंग कर रही पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास करने पर हुई मुठभेड में पुलिस ने एक आरोपी बादल को गिरफ्तार किया गया था जिससे छीनी गयी चैन बेचकर हिस्से मे आयी नगदी 29500/ रूपये बरामद हुये थे। दौराने फायरिंग अन्य बदमाश रितिक मौके से फरार हो गया था। मुकदपंजीकृत किया गया था।

दोनो घटनाओ मे फरार चल रहे रितिक की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दिनाँक 31.08.2025 को फरार आरोपी को सोनाली पार्क के पास से हिरासत पुलिस लेकर उसके कब्जे से पुलिस पार्टी पर फायर के दौरान इस्तेमाल किया गया तमंचा व महिला से छीनी गयी चैन भी बरामद हुयी है। मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

ऋतिक पुत्र राजेश निवासी ग्राम दगडोली थाना नागल जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी शक्ति विहार थाना गंगनहर जिला हरिद्वार

बरामदगी

1 – एक अदद देशी तमन्चा, एक जिन्दा कारतूस 

2 – एक पीली धातु की चैन व एक मोबाइल फोन  

पुलिस टीम

1- व0 उ0नि0 लोकपाल परमार 

2- उ0नि0 सूरत शर्मा 

3- हेकानि0 युनुस बेग 

4- हेकानि0 नूर हसन 

5- कानि0 प्रदीप डंगवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।