पेड़ों की चोरी प्रकरण में वांछित आरोपी को दबोच लाई हरिद्वार पुलिस
चोरी के पेड़ व घटना में प्रयुक्त पिकअप छोड़ फरार हो गए थे आरोपी
थाना भगवानपुर पर वादी भोपाल सिह पुत्र विरेन्द्र सिह निवासी ग्राम अलावलपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार ने अज्ञात चोरो द्वारा वादी के खेत से उसके यूकेलिपटिस के पेडो को काटकर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना भगवानपुर पर मु0अ0 पंजीकृत किया पुलिस द्वारा चोरी के 13 पेड मय पिकअप यू0के0 11 डी 5598 मुकर्रमपुर कालेवाला से बरामद कर ली गई थी तथा अज्ञात अभि0गण फरार हो गये।
अज्ञात अभि0गणो की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी कर पेड चोरी करने वाले अभियुक्त शाकिर उर्फ गुंगा को हसनपुर मदनपुर से बडकला जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- शाकिर पउर्फ गूंगा पुत्र रियासत निवासी ग्राम अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर
पुलिस टीम
1-उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी
2-का0 1147 मुकेश नोटियाल
3.का0 956 संजय नेगी
पेड़ों की चोरी प्रकरण में वांछित आरोपी को दबोच लाई हरिद्वार पुलिस चोरी के पेड़ व घटना में प्रयुक्त पिकअप छोड़ फरार हो गए थे आरोपी
