विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं होगी क्षम्य – जिलाधिकारी

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं होगी क्षम्य – जिलाधिकारी

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं के कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करे।

हरिद्वार समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज जिला सभागार में जिला स्तरीय परियोजना मूल्यांकन सह अभिसरण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की विकास खंड वार समीक्षा की।

 प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की विकास खंड वार समीक्षा करते हुए पांच चरणों में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी खंड विकास अधियारियों से पूर्ण किए गए कार्यों एवं गतिमान कार्यों के साथ ही व्यय की गई धनराशि एवं अवशेष धनराशि के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों से जानकारी चाही गई, जिसपर किसी भी खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई,जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए है कि भविष्य में यदि कोई भी अधिकारी पूर्ण तैयारी एवं पूर्ण सूचना के बैठक में नहीं पहुंचते है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।              

न्होंने निर्देश दिए है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जनपद की चयनित 99 ग्राम पंचायतों में जो भी विकास कार्य किए जा रहे है उन कार्यों को  गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करना सुनाश्चित करे ताकि योजनाओं का लाभ ग्रामवासियों को उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में आंगनवाड़ी निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध नहीं हुई है उसके लिए तत्काल भूमि का चयन करते हुए आंगनवाड़ी  हेतु निर्माण कार्य तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने निर्देश दिए है कि चयनित ग्राम पंचायतों में जो भी सीसी निर्माण कार्य,इंटरलॉक टाइल निर्माण कार्य एवं शौचालय के कार्य किए जा रहा है उन कार्यों के गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि ग्राम पंचायत में जो भी सोलर लाइट लगाई जा रही है उसकी गुणवत्ता का ध्यान रखे एवं 5 वर्ष के लिए मेंटिनेंस का भी अनुबंध करने के निर्देश दिए।

 बैठक के दौरान परियोजना निर्देशक केएन तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,बीडीओ बहदराबाद मानस मित्तल,आलोक गार्गेय,सुमन कुटियाल, शीशपाल सिंह,राजेंद्र प्रसाद जोशी, एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा ,ग्राम प्रधान पंकज पॉल,श्रवण कुमार,जिला कार्यक्रम अधारी बाल विकास सुलेखा सहगल,बैंक एलड़ीएम दिनेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।