हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे आरोपी को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आरोपी की निशादेही से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी हुआ बरामद
बच्चो के मध्य हुई मामूली कहासुनी के चलते हुई मारपीट,उपचार के दौरान हुई थी मृत्यु
वादी मुर्सलीन पुत्र शराफत निवासी ग्राम बोडाहेडी थाना पथरी हरिद्वार द्वारा थाना पथऱी पर आकर तहरीर देकर अवगत कराया कि शाम को उनके ही गावं के सलमान पुत्र मुनफैत आदि 04 व्यक्तियों द्वारा बच्चो के बीच हुई मामूली कहासुनी के चलते वादी के घर में घुसकर मारपीट कर दी जिसमें वादी की भाभी पत्नी आजम गम्भीर रूप से घायल हो गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना पथरी पर मु0अ0 पंजीकृत किया था।
विवेचना दौराने उपचार शाहीन उपरोक्त की मृत्यु हो जाने के कारण अभियोग में धारा 103(3) बीएनएस की वृद्धि की गयी ।
SSP हरिद्वार द्वारा उक्त अभियोग में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जिसके क्रम में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित कर दबिशे दी गयी, रात्रि को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त गठित टीम द्वारा वांछित आरोपी सलमान पुत्र मुनफैत निवासी बोडाहेडी को सहदेवपुर दरेडा मार्ग के पास से पकड़ा गया। आरोपी की निशादेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाईप (आला कत्ल) की बरामदगी की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
सलमान पुत्र मुनफैत निवासी बोडाहेडी थाना पथरी हरिद्वार
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त एक अद्द लोहे का पाईप (आला कत्ल)
पुलिस टीम
उ0नि0 मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष पथरी
अ0उ0नि0 मुकेश राणा
कानि0 राकेश नेगी
कानि0 मुकेश चौहान
हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे आरोपी को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी की निशादेही से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी हुआ बरामद बच्चो के मध्य हुई मामूली कहासुनी के चलते हुई मारपीट,उपचार के दौरान हुई थी मृत्यु
