नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अंतर्गत एक तस्कर 01 किलो 115 ग्राम अवैध चरस के साथ पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बरामद चरस की कीमत लगभग ₹02 लाख आँकी गई है,स्कूटी सीज
पथरी पुलिस द्वारा सायंकालीन चेकिंग के दौरान गुर्जर बस्ती तिराहा, साधना सदन कृषि फार्म गेट के पास से एक अभियुक्त को 01 किलो 115 ग्राम अवैध चरस व स्कूटी सहित हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया है, कि उसने ये चरस 2-3 माह में थोड़ी थोड़ी मात्रा में स्वंय निकालकर एंव आस पास के लोगों से ख़रीद कर एकत्रित की थी जिसे वो आज पुरकाजी की तरफ़ बेचने जा रहा था।
पुलिस द्वारा थाना पथरी में NDPS की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
पप्पू पुत्र सिमरू निवासी धनपुरा, निकट रविदास मंदिर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
उम्र-लगभग 50 वर्ष
बरामदगी
1. 01 किलो 115 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग ₹02,00,000/
2. एक स्कूटी
पुलिस टीम
1. सुश्री नताशा सिंह, क्षेत्राधिकारी लक्सर, हरिद्वार
2. उ0नि0 मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष पथरी
3. उ0नि0 अशोक सिरसवाल
4. अ0उ0नि0 मुकेश राणा
5. का0 राकेश नेगी
6. का0 मुकेश चौहान
7. का0 सुखबिंदर सिंह
नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अंतर्गत एक तस्कर 01 किलो 115 ग्राम अवैध चरस के साथ पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। बरामद चरस की कीमत लगभग ₹02 लाख आँकी गई है,स्कूटी सीज
