आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से  मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा की गई । समीक्षा बैठक में जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी, उनको आयुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिये गये कि आगामी समीक्षा बैठक तक सभी विभाग अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें । जिन विभागों एवं अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने में लापरवाही की जाएगी उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से  मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा की गई । समीक्षा बैठक में जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी, उनको आयुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिये गये कि आगामी समीक्षा बैठक तक सभी विभाग अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें । जिन विभागों एवं अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने में लापरवाही की जाएगी उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

 मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि आयक्त गढ़वाल मंडल की आगामी समीक्षा बैठक तक सभी सम्बन्धित विभाग  बीस सूत्रीय कार्यक्रम,  जिला योजना सहित अन्य सभी विकास कार्यों की शत प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाय। बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत D श्रेणी, C श्रेणी की मदों में प्रत्येक दशा में A श्रेणी लाना सुनिश्चित किया जाय,  जिला योजना के अंतर्गत अवमुक्त धनराशि का शतप्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित किया जाय । इसी प्रकार केंद्र पोषित एवं राज्य योजना की धनराशि के व्यय में तेजी लाई जाय तथा गतिमान कार्यों को समयबद्ध तरीके से समयसीमा में पूर्ण किया जाय ।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी विभागों को यह भी निर्देश दिये गये कि जिला योजना आदि कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह की 2 तारीख जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को हार्ड एवं शॉफ्ट कॉपी में  प्रेषित करना सुनिश्चित किया जाय । प्रगति रिपोर्ट प्रेषित करने को सभी विभाग गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे।

समीक्षा बैठक में जिला विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम,  अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अधिशासी अभियंता, सिंचाई, टयूबवेल, लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम,  जल सस्थान, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत,  अपर सांख्यकीय अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी आदि सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।