स्विफ्ट डिजायर कार से गांजे की तस्करी करते हुवे अभियुक्त तस्कर को ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। 20 किलो से अधिक गाजा बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त

स्विफ्ट डिजायर कार से गांजे की तस्करी करते हुवे अभियुक्त तस्कर को ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

20 किलो से अधिक गाजा बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त

 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार ने कुशल नेतृत्व में काम करते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।

कोतवाली ज्वालापुर व ANTF की संयुक्त टीम द्वारा थाना ज्वालापुर क्षेत्र में मुखबीर की सूचना पर ट्रासपोर्ट नगर सराय रोड ज्वालापुर से एक व्यक्ति मोनू शर्मा पुत्र स्व श्री बृजभूषण शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी मौ० रामपुरी थाना सिविल लाईन मु0नगर हाल निवासी देवपुरा कालोनी जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार को वाहन कार स्विफ्ट डिजायर रंग सफेद नं0- UK07TA-8997 (टैक्सी नम्बर) से गाँजे की तस्करी करते हुए 20.538 किलो गांजा के साथ दबोचा गया।

पूछताछ करने पर अभियुक्त मोनू शर्मा ने बताया कि इस कार का मालिक रोहित धीमान जो मुजफ्फरनगर का रहने वाला है उसने मुझ यह कार भाडे पर चलाने के लिए दी गयी है। बरामद अवैध गांजे के सम्बन्ध में अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त मोनू शर्मा उपरोक्त के कार सहित अवैध गांजा के पकड़े जाने पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना ज्वालापुर पर मु0अ0सं0-468/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त मोनू शर्मा उपरोक्त को बाद मेडिकल परीक्षण के मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी

20.538 किलो अवैध गांजा

वाहन कार स्विफ्ट डिजायर रंग सफेद नं0- UK07TA-8997 (टैक्सी नम्बर)

गिरफ्तार अभियुक्त

मोनू शर्मा पुत्र स्व श्री बृजभूषण शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी मौ0 रामपुरी थाना सिविल लाईन मु0नगर हाल निवासी देवपुरा कालोनी जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार

पुलिस टीम

1-30नि0 देवेन्द्र चौहान

2-कांस्टेबल 09 रोहित बरोडिया

3-कांस्टेबल 514 मनोज डोभाल

4-कांस्टेबल 699 दिनेश

ANTF टीम

1-निरीक्षक विजय सिंह

2-हे0का0 सुनील

3-हे0का0 राजवर्धन

4-का0 सतेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद