ब्लाक बहादराबाद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर की ग्राम सभा की खुली बैठक पंचायत कार्यालय में ग्राम प्रधान कु. एकता पटेल की अध्यक्षता में हुई सम्पन।
बैठक के दौरान ग्राम विकास अधिकारी अजय चौहान ने एक एक कर सभी प्रस्ताव सुने ओर ग्रामीणों के सवालों के जवाब भी दिए कहा कि मेरा काम है कि हर प्रस्ताव पर कोशिश कर ज्यादा से ज्यादा काम करना है अगर कोई काम छूट गया हो तो उसका प्रस्ताव दीजिये उस काम को भी प्राथमिकता से किया जाएगा। ग्रामीणो ने ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर 3 करोड़ 56 लाख का बजट का हिसाब न देने का लगाया आरोप। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक बार किए गए विकास कार्य को दोबारा दर्शाकर सरकारी बजट को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है।
बैठक की अध्यक्षता व संचालन ग्राम प्रधान एकता पटेल ने कहा कि सरकार ने जो बजट ग्राम पंचायत को दिया है वह बजट ग्राम पंचायतों के विकास कार्यो में लगा है अगर किसी को कोई दिक्कत है तो वह हम से पूछ सकता है ग्राम पंचायत का पैसा ग्राम पंचायत में ही लगाया जायेगा।
बैठक में जन मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन पत्रों, यू. सी. सी. विवाह प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशनों ( विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, किसान पेंशन), ग्राम पंचायत में अतिवृष्टि के चलते हुई हानि संबंधित, नाला नाली ,पुलिया, सड़क, स्ट्रीट लाइट, ग्राम पंचायत में साफ सफाई हेतु समिति गठन के साथ साथ अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव पर विचार किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे।
ब्लाक बहादराबाद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर की ग्राम सभा की खुली बैठक पंचायत कार्यालय में ग्राम प्रधान कु. एकता पटेल की अध्यक्षता में हुई सम्पन।
