बहादराबाद। रविवार को कस्बा बहादराबाद के रविदास मंदिर पर पानी का बिल जमा करने का कैंप लगाया जिससे कुछ ही लोगों ने अपना पानी का बिल जमा किया। वर्ल्ड बैंक परियोजना हरिद्वार के अधिशासी अभियंता शशि भूषण शाह ने बिल जमा करने की अपील की।
अधिशासी अभियंता ने कहा कि लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि वे सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लें और समय पर बिल का भुगतान करें। कुछ लोग जो बिल जमा करने से मना कर रहे हैं या आनाकानी कर रहे हैं, उनके खिलाफ विभाग जल्द ही कड़े और ठोस कदम उठाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ सही तरीके से हर व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति इससे वंचित न रहे।”
अधिकारियों ने यह भी बताया कि बकाया बिल जमा न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी, ताकि देश की मनसा—- हर घर जल —– हर घर नल की योजना को सार्थक बनाना हमारा लक्ष्य है और आपके घर तक जल भिजवाना हमारी जिमेदारी है।
इस संबंध में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने बकाया पानी के बिल जमा कर इस नेक कार्य में सहयोग दें।