थाना पथरी पर मनाया गया थाना दिवस,
इस मौके पर सीओ लक्सर नताशा सिंह ने किया शिकायतों का निस्तारण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश अनुपालन में क्षेत्राधिकारी लक्सर की उपस्थिति में थाना पथरी पर थाना दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की शिकायतों को सुना गया व त्वरित कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष पथरी को निर्देशित किया गया । थाना दिवस के अवसर पर 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया ।
उपरोक्त के अतिरिक्त स्थानीय जन को साइबर अपराध, नशा मुक्त अभियान, महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों के हितो/अधिकारों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर भी जागरूक किया गया.
थाना दिवस के अवसर पर सभी उ0नि0/अपर उ0नि0 व समस्त पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे, बाद समाप्त थाना दिवस के उच्चाधिकारीगण द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, विवेचनाओं का सफल निस्तारण व प्राप्त शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये गये, बीट कर्मचारियों को वर्तमान में हो रहे अधिक चैन स्नैचिंग, लूट व चोरी की घटनाओं के रोकथाम हेतु हॉट स्पाटों पर नजर रखने गस्त करने व समय -समय पर आवश्यक चैकिंग करने, प्रचलित अभियानों को सफल बनाने हेतु आदेशित किया गया।
थाना पथरी पर मनाया गया थाना दिवस, इस मौके पर सीओ लक्सर नताशा सिंह ने किया शिकायतों का निस्तारण
