उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण परिषद के निर्वाचन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण परिषद के निर्वाचन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

 विश्वविद्यालय में 20 सितंबर को छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों के लिए चुनाव होगा। 

विश्वविद्यालय परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण परिषद का चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिश के अनुसार कराया जाएगा। छात्र कल्याण परिषद के चुनाव में प्रतिभाग करने वाले सभी उम्मीदवारों को लिंगदोह कमेटी की सिफारिश की प्रतिलिपि भी उपलब्ध कराई दी जाएगी। बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में अध्यनरत करीब 435 छात्र-छात्राएं चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। छात्र कल्याण परिषद की चुनाव प्रक्रिया के दौरान बाहरी छात्रों को विश्वविद्यालय परिसर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण परिषद के निर्वाचन की अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव अधिकारी डॉ. अरविंद नारायण मिश्र ने बताया कि 18 सितंबर को छात्र कल्याण परिषद के उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया की जाएगी। जबकि 19 सितंबर को द्वितीय चरण में नामांकन पत्रों की जांच और उसके साथ लगे अभिलेख की जांच 10 से 12 बजे के मध्य होगी। बताया कि 19 सितंबर को ही तीसरे चरण में 12:30 से 3:00 के बीच नामांकन पत्रों की वापसी होगी। नामांकन पत्रों की वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। चौथे चरण में 20 सितंबर को 10:00 से दो 2:00 बजे के बीच छात्र कल्याण परिषद के उम्मीदवारों के लिए मतदान प्रक्रिया होगी। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात 2:30 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मतगणना के बाद छात्र संघ के विजेता  उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी और इसके बाद उन्हें शपथ दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद