₹500000/- की फिरौती मामले में हरिद्वार पुलिस ने किया एक आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार। कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के नाम पर कथित प्रॉपर्टी डीलर ने मांगी थी फिरौती

₹500000/- की फिरौती मामले में हरिद्वार पुलिस ने किया एक आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार।

कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के नाम पर कथित प्रॉपर्टी डीलर ने मांगी थी फिरौती

पुलिस टीम ने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।

गहरी पड़ताल में सामने आए राज, प्रॉपर्टी डीलिंग में आए घाटे को पाटने का था इरादा

किसी और की आईडी से निकले सिम से की थी कॉल, फिरौती मांग सडक के किनारे फेंक दिया था फोन

परिचित जनरल स्टोर संचालक को किया टारगेट, फिरोती न देने पर परिवार को जान से मारने की दी थी धमकी

सिद्द गोपाल नामक व्यक्ति ने कोतवाली मंगलौर पर सूचना दी उनके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गैंगस्टर सुनील राठी का नाम लेते हुए 5 लाख रुपये की फिरोती मांगी गई है तथा फिरोती न देने पर शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत पर कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा दर्ज किया गया।  एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा खुलासे के लिए टीम गठित की गई। गठित टीम ने अज्ञात नंबर उपयोगकर्ता की तलाश करते हुए जानकारी जुटाई गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त नम्बर देहरादून मे चल रहा है।

पुलिस टीम ने प्रकाश में आए संदिग्ध मनीष भाटिया को दबोचा जो कि वर्ष 2009 में देहरादून निवासी महिला से लव मैरिज करने के बाद देहरादून स्थित मकान में रह रहा था और वर्ष 2021 से प्रोपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। 

धंधे में आर्थिक तंगी आने के कारण आरोपी ने अपने पुराने परिचित जनरल स्टोर संचालक सिद्ध गोपाल मित्तल निवासी मंगलौर से फिरौती की मांगने की योजना बनायी। इसके लिए आरोपी ने अपने पास रखे एक नोकिया का मोबाईल फोन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई जिसे आरोपी ने अपनी दुकान पर आए एक ग्राहक की आईडी से 2018 में एक्टिवेट कराया था। 

कम इस्तेमाल व किसी अन्य के नाम पर सिम होने के चलते बेफिक्र होकर आरोपी ने उक्त मोबाइल व सिम के जरिए पीड़ित को कॉल किया और खुद का परिचय बहादराबाद जेल में बंद सुनील राठी के तौर पर देते हुए 500000/- रुपये की फिरौती मांगी और फिरौती न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद किसी काम से मंगलौर आए आरोपी ने उक्त मोबाइल फोन मंगलौर रुडकी के बीच में सडक के किनारे फेंक दिया था जिसे पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

मनीष भाटिया पुत्र सुदर्शन लाल भाटिया निवासी चुक्खुवाला कोतवाली नगर जनपद देहरादून मूलपता  मौ0 सर्वज्ञान/करहरा मौहल्ला कोतवाली मंगलौर हरिद्वार।

बरामद माल

घटना  में प्रयुक्त मोबाइल

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरी0 अमरजीत सिंह 

2- व0उ0नि0 रफत अली

3-उ0नि0 बलवीर सिह 

4- अ0उ0नि0 गजपाल राम

5- हे0कानि0 श्याम बाबू

7-कानि0 शहजाद

6-कानि0 रविन्द्र

7-कानि0 चमन (सीआईयू रुडकी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद