सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा। जिलाधिकारी ने दिए अधिक से अधिक सदस्यों को सक्रिय करने के निर्देश। बकाएदारों से प्राथमिकता से वसूली करने के दिए निर्देश। सभी सहकारिता समितियों के सचिवों को संवेदनशीलता से कार्य करने के दिए निर्देश।

सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

जिलाधिकारी ने दिए अधिक से अधिक सदस्यों को सक्रिय करने के निर्देश।

बकाएदारों से प्राथमिकता से वसूली करने के दिए निर्देश।

सभी सहकारिता समितियों के सचिवों को संवेदनशीलता से कार्य करने के दिए निर्देश।

हरिद्वार। सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा करते हुए,सभी सहकारिता समितियों के सचिवों को निर्देश दिए है कि उनके माध्यम से संचालित केंद्र पोषित परियोजना के पैक्स कंप्यूरलाइजेशन का कार्य सभी लोग भली भांति से कर के इसमें किसी भी प्रकार से कोई भिन्नता नहीं होनी चाहिए।

समितियों के सदस्यों को सक्रिय सदस्य बनाने के लिए सभी से जानकारी चाही गई,जिसपर कई सदस्यों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया,जिसपर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों से गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए तथा 30 सितंबर को आयोजित होने वाली बैठक में पूर्ण जानकारी सहित बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ऋण वितरण वसूली की समीक्षा करते हुए सभी समितियों के सचिवों को निर्देश दिए है कि उपलब्ध कराए गए ऋण के सापेक्ष जिन व्यक्तियों द्वारा धनराशि जमा नहीं कराई जा रही है ऐसे व्यक्तियों से प्राथमिकता से ऋण की वसूली कराई जाए,इसमें किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही एवं ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि किसानों को लाभान्वित करने के लिए जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है उनका लाभ किसानों को प्राथमिकता से उपलब्ध करान सुनिश्चित करे ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,जिला सहायक निबंधक सहकारिता पीएस पोखरिया, सचिव डीसीबी बैंक वंदना लखेड़ा,अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रेम कुमार, भगवानपुर एडीओ गौरव नागर,डीजीएम बैंक दीपक कुमार,अखिलेश डबराल , सभी सहकारिता समितियों के सचिव,एडीओ ब्लॉक एवं बैंक शाखाओं के प्रबंधक/प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद