ड्रग्स इंस्पेक्टर सुश्री मेघा एवं लक्सर पुलिस के एस.आई. वीरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने लक्सर क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

ड्रग्स इंस्पेक्टर सुश्री मेघा एवं लक्सर पुलिस के एस.आई. वीरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने लक्सर क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

 इस दौरान दर्जनभर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 02 दुकानें बिना वैध ड्रग लाइसेंस के संचालित पाई गईं। दोनों दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करवाते हुए संचालकों को 15 दिन का समय दिया गया है ताकि वे अपना वैध ड्रग लाइसेंस प्रस्तुत कर सकें, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टीम द्वारा सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त चेतावनी एवं स्पष्ट निर्देश दिए गए 

मेडिकल स्टोर पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य है।

केवल वैध ड्रग लाइसेंस होने की स्थिति में ही दुकान का संचालन किया जा सकता है।

बिना लाइसेंस अथवा फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं का विक्रय गंभीर अपराध है।

जनहित में यह भी अवगत कराया गया कि भविष्य में यदि किसी भी दुकान पर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभाग का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित औषधियाँ उपलब्ध कराना है तथा इस दिशा में सतत प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।