मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद में दूसरे दिन भी चलाया गया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत सफाई अभियान। स्वच्छता सफाई अभियान में उतरे जिलास्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद में दूसरे दिन भी चलाया गया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत सफाई अभियान।

स्वच्छता सफाई अभियान में उतरे जिलास्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि

हरिद्वार। स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के तहत जनपद के नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान को सफल बनने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाधिकारी के निर्देशन में आज दूसरे दिन भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का चलाया गया जिसमें आज विकास भवन परिसर रोशनाबाद एवं आपस के क्षेत्रों में  परियोजना निर्देशक केएन तिवारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें विकास भवन कार्यालय परिसर के साथ साथ ही विकास भवन के आस पास के क्षेत्र की झाड़ियों की कटान कर सफाई की गई तथा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में विकास भवन में अवस्थित  कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एव कर्मचारियों को स्वच्छ की भी शपथ दिलाई गई। नगर निगम द्वारा विश्वकर्मा घाट पर पर्यावरण मित्रो के साथ सफाई अभियान  चलाया गया साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई ।

 जिल आपदा प्रबंधन अधिकारी ने अवगत कराया की उनके द्वारा  राधाकृष्ण मंदिर,शीतला माता मंदिर परिसर कनखल में स्वच्छता सफाई अभियान चलाया गया जिसमें विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, राज्य मंत्री सुनील सैनी,जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य अभियान में प्रतिभाग किया ।

स्वच्छता अभियान जनपद के सभी कार्यालय परिसरों ,विकास खंडों तहसील मुख्यालय ,ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है। 

          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।