एआरटीओ निखिल शर्मा ने आज रोशनाबाद स्थित कार्यालय परिसर, फिटनेस सेंटर एवं वाहन डीलरशिप का औचक निरीक्षण किया गया।           इस दौरान कार्यालय व्यवस्था को और अधिक अनुशासित व पारदर्शी बनाने हेतु कई महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

एआरटीओ निखिल शर्मा ने आज रोशनाबाद स्थित कार्यालय परिसर, फिटनेस सेंटर एवं वाहन डीलरशिप का औचक निरीक्षण किया गया।          

इस दौरान कार्यालय व्यवस्था को और अधिक अनुशासित व पारदर्शी बनाने हेतु कई महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

कार्यालय परिसर का निरीक्षण सभी अनुभाग प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार से अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न होने पाए। गेट पर तैनात कर्मियों को यह स्पष्ट आदेश दिए गए कि केवल अधिकृत व्यक्ति ही कार्यालय में प्रवेश करे साथ ही उनके द्वारा दी गई इस व्यवस्था की सख़्ती से अनुपालना सुनिश्चित की जाए तथा जिम्मेदारी निर्धारित रहे।

फिटनेस सेंटर में पूर्व निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई। यह दोहराया गया कि किसी भी स्थिति में अपात्र अथवा तकनीकी दृष्टि से अनुपयुक्त वाहन को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी न किया जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने वाहन डीलरशिप का निरीक्षण के दौरान सभी वाहन डीलरशिप को निर्देश दिए गए कि दर सूची (रेट लिस्ट) स्पष्ट स्थान पर प्रदर्शित की जाए तथा फॉर्म-19 का संधारण नियमानुसार किया जाए। पिछली निरीक्षण रिपोर्ट में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की स्थिति की भी समीक्षा की गई। यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि ट्रेड सर्टिफिकेट के दुरुपयोग अथवा नियमों के उल्लंघन की कोई भी घटना सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद