एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने रामनगर कोर्ट रूडकी में की छापेमारी के दौरान 4 आरोपी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। उनके कब्जे से पिस्टल, तमंचा और राउंड बरामद हत्या मामले में दर्ज मुकदमें की शिकायतकर्ता को मारने का था प्लान

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने रामनगर कोर्ट रूडकी में की छापेमारी के दौरान 4 आरोपी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

उनके कब्जे से पिस्टल, तमंचा और राउंड बरामद हत्या मामले में दर्ज मुकदमें की शिकायतकर्ता को मारने का था प्लान

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को कुछ हथियारबंद संदिग्ध के वारदात के फिराक में होने के मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर कोतवाली गंगनहर एवं सीआईयू की संयुक्त पुलिस टीम ने रामनगर कोर्ट रूडकी परिसर में छापा मारते हुए तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से 03 संदिग्ध को दबोचकर उनके कब्जे से 01 देशी पिस्टल .32 बोर, 04 जिन्दा कारतूस .32 बोर व 05 कारतूस 315 बोर किए। मौके से फरार हुए 02 संदिग्धों का पीछा करते हुये पुलिस टीम ने उनमें से एक को माधोपुर अण्डर पास से अवैध तंमचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ लिया। 01 अन्य फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।  

पकडे गये संदिग्धों से गहनता से पूछताछ करने पर सामने आया कि ये सभी थाना कनखल पर पँजीकृत धारा 302,307,34 भादवि के मुकदमें की वादिनी की मारने आये थे। 

हरिद्वार पुलिस की सतर्कता के चलते एक बडी घटना होने से बच गई जिसकी आमजन द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की तैयारी है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. मनीकान्त शर्मा पुत्र श्यामसुन्दर शर्मा निवासी ग्राम फिटकरी मवाना थाना इंचौली जनपद मेरठ उ0प्र0 उम्र 20 वर्ष

2. हर्षदीप मलिक पुत्र राजकुमा निवासी राहवती थाना बहसूमा जिला मेरठ उ0प्र0 उम्र 23 वर्ष

3. राजकुमार पुत्र कालू राम सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट राहवती थाना बहसूमा जिला मेरठ उ0प्र0 उम्र 49 वर्ष

4. अनुज पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम झिझाडपुर थाना फलावदा जनपद मेरठ उ0प्र0 बरामद उम्र 32 वर्ष 

बरामदगी

1- एक देसी पिस्टल .32 बोर व 04 जिन्दा कारतूस

2- एक देसी तमंचा 315 बोर व 07 जिन्दा कारतूस

पुलिस टीम

1- सीओ रुड़की नरेन्द्र पन्त 

2- वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार 

3- उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन 

4- उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट 

5- अपर उपनिक्षक मनीष कवि 

6- हेड कांस्टेबल अरविंद भाटी

7- कांस्टेबल रणवीर 

8- कांस्टेबल मनमोहन 

9- कांस्टेबल नितिन 

10- हेड कांस्टेबल

सीआईयू रूडकी

1. हे0कानि0 अश्विनी 

2. हे0कानि0 चमन 

3. कांस्टेबल राहुल 

4. कांस्टेबल महिपाल .

5. कांस्टेबल अजय काला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।