बहादराबाद पशुपालन विभाग में जलभराव होने के कारण से लोगों को हुई परेशानी

बहादराबाद पशुपालन विभाग में जलभराव होने के कारण से लोगों को हुई परेशानी

बहादराबाद। लगातार हो रही बारिश के चलते पशुपालन विभाग के प्रांगण में पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोग व क्षेत्रवासी परेशान हो गए हैं। पानी भरने के कारण पशुओं का इलाज कराने आए ग्रामीणों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोग अपने पशुओं को भीतर ले जाने की बजाय बाहर ही बांधने को मजबूर हो गए।

विभाग के प्रांगण में दो सूखे व जर्जर पेड़ खड़े हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं और लोगों व पशुओं की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। इसके साथ ही बिजली का केबल धरती पर नंगा/छिला हुआ पड़ा है, जिस पर पानी का फैलाव होते ही करंट फैलने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि शीघ्र ही नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि पशुपालकों और क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

पशु चिकित्सा अधिकारी निशांत सैनी ने बताया कि मेरे द्वारा ब्लाक बहादराबाद में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई थी बरसात से पहले उसमे मेने प्रस्ताव दिया था कि यहाँ पर गहराई होने के कारण अक़्सर पानी भर जाता है इसमें मिट्टी भराव कराकर टेल लगवाने का दिया था प्रस्ताव। लेकिन अभी तक कोई काम नही हुवा आने वाले लाभार्थियो को काफी परेशानी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।