थाना कनखल पिल्ला गैंग पर हरिद्वार पुलिस ने कसा शिकंजा, पूरा नेटवर्क किया ध्वस्त वायरल वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे थे, 01 नाबालिक सहित 03 गिरफ्तार।

थाना कनखल पिल्ला गैंग पर हरिद्वार पुलिस ने कसा शिकंजा, पूरा नेटवर्क किया ध्वस्त

वायरल वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे थे, 01 नाबालिक सहित 03 गिरफ्तार।

गैंग सरगना को पहले ही तमंचा और बाइक के साथ गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

पूरा गैंग है पुलिस की टारगेट लिस्ट में, सभी सदस्यों के खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

कनखल के अलग -अलग इलाकों में फायरिंग का है मामला

कनखल के इलाके में जगह-जगह  फायरिंग कर  दहशत का माहोल बनाया गया जिसमे वादी मनोज कुमार पुत्र की शिकायत पर नामजद युवकों द्वारा वादी की दुकान के बाहर से वादी को जान से मारने की नियत से 02 फायर करने जिसमें वादी के बाल-बाल बचने व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना कनखल पर मु0अ0स0 260/2025 धारा 109.352.351(2) बीएनएस का अभियोग पजीकृत कराया गया था। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटनाक्रम में सम्मिलित सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्देश दिये गये। गठित टीम ने दिनांक 16.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर गैंग लीडर भानु भारद्वाज को मोटर साइकिल व अस्लाह के साथ दबोचकर माननीय न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार में दाखिल किया।  

भय का माहौल पैदा करने के लिए कनखल के विभिन्न स्थानों पर की गई इस घटना में शामिल पिल्ला गैंग के अन्य सदस्य़ों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दिनांक 19.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अभिनव व अरुण सहित 01 अन्य नाबालिक को श्री यंत्र पुल से बैरागी कैंप को जाने वाले रास्ते पर नाजायज असलाह के साथ पकड़ा। 

आरोपितों ने खुद को पिल्ला गैंग का सदस्य होने के तथ्य स्वीकारते हुए बताया कि दिनांक 15.09.2025 को जगजीतपुर व थाना कनखल क्षेत्रान्तर्गत की गई फायरिंग में शामिल थे।  

उक्त सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

विवरण आरोपित-

1-अभिनव पुत्र जितेन्द्र निवासी गुरुकुल भगवतीपुरम कनखल हरिद्वार उम्र-18 वर्ष, 

2-अरुण उर्फ बोडा पुत्र राजकुमार निवासी जगजीतपुर शिवपुरी मोहल्ला थाना कनखल हरिद्वार उम्र-19 वर्ष

3- संरक्षण बालक 

पूर्व में पकड़ा गया गैंग लीडर-

भानू भारद्वाज पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम भोगपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार

बरामदगी माल-

1-दो तमंचे 315 बोर व 02-02 जिन्दा कारतूस 

2-घटना में प्रयुक्त मो0सा0 पल्सर 

3-एक चाकू

पुलिस टीम-

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह

व0उ0नि0 नितिन चौहान 

उ0नि0 सुधांशु कौशिक

हे0का0 सन्नी सिह

का0 सतेन्द्र सिह रावत

का0 प्रलव चौहान 

का0 उमेद सिह

चालक उमेश गिरी

सीआईयू टीम हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।