थाना बहादराबाद लव जिहाद के मामले में फौरी एक्शन, दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।

थाना बहादराबाद लव जिहाद के मामले में फौरी एक्शन, दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।

ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्यवाही

धार्मिक पहचान छिपाकर युवती को बनाया था अपना शिकार

दुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो के जरिए कर रहा था ब्लैकमेल

फर्जी सोनू ने वीडियो वायरल न करने के एवज में मांगे थे पचास हजार

आरोपी के मोबाइल नम्बरों एंव बैंक खातों की भी की जा रही है जांच

थाना बहादराबाद पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमें पीडिता ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया कि उसने अपनी पहचान छिपाकर व अपना नाम सोनू बताकर पीडिता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया व दुष्कर्म की वीडियो बनाकर 50,000 रूपये की मांग की गई।

उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए SSP हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष बहादराबाद को तत्काल प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए। उक्त आधार पर तत्काल थाना बहादराबाद में मु0अ0स0-363 /25 धारा- 64(2)(M), 308(2), 319(2),  352 बीएनएस में पंजीकृत किया गया ।

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर प्रदेश में ऑपरेशन कालनेमी चलाया जा रहा है जिसके तहत वास्तविक पहचान छिपाकर एंव फर्जी आइड़ी बनाकर आमजन/ महिलाओं का गलत फायदा उठाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जिसमें हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार हर स्तर पर कार्यवाई की जा रही है। 

पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी युवक इकबाल की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य एकत्र कर 24 घण्टे के भीतर आरोपी को नगला इमरती बाइपास से पकड़ने में कामयाबी हासिल की। जिसपर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही उक्त आरोपी के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है कि यह किसी गिरोह का सदस्य या कोई गिरोह तो  नहीं चला रहा है तथा आरोपी के मोबाइल एवं बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। 

*पकड़ा गया आरोपी-* 

इकबाल पुत्र अखलाक निवासी मंगलौर जिला हरिद्वार। 

दर्ज मुकदमा व धारा-

मु0अ0स0 मु0अ0स0 363/25 धारा- 64(2)(M), 308(2), 319(2),  352 बीएनएसकोतवाली गंगनहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।