नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन – स्वच्छ व निर्मल रखने के लिए सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए -डॉ अफरोज अहमद

नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन – स्वच्छ व निर्मल रखने के लिए सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए -डॉ अफरोज अहमद

जनपद हरिद्वार धर्म नगरी है तथा धार्मिक महत्व एवं मां गंगा के संरक्षण के लिए रेडियो कम्युनिटी माध्यम से किया जाए व्यापक प्रचार प्रसार

जनपद भ्रमण पर पहुंचे एनजीटी के विशेषज्ञ सदस्य डॉ.अफरोज अहमद ने एचआरडीए सभागार में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जिला पर्यावरण प्रबंधन योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की जिसमें जिला अधिकारी मयूर दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 बैठक में विशेषज्ञ सदस्य डॉ . अफरोज अहमद ने जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,प्लास्टिक उन्मूलन, सीवरेज प्रबंधन, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनपद हरिद्वार धर्म नगरी है यहां का धार्मिक महत्व है तथा मां गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण एवं  संवर्धन के लिए तथा उन्हें स्वच्छ एव निर्मल बनाए रखने हेतु आम जनमानस को जागरूक किया जाना नितान्त आवश्यक है,इसके लिए कम्युनिटी रेडियो के  द्वारा धर्म गुरुओं एवं 

पर्यावरण विशेषज्ञों के माध्यम से मां गंगा के धार्मिक महत्व के संबंध में व्यापक ढंग से प्रचार प्रसार कराया जाए।

 उन्होंने कूड़ा निस्तारण एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान के प्रबंधन को बेहतर ढंग से संचालित करने को कहा।उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार से सॉलिड वेस्ट मां गंगा में न जाए, इसकी विशेष निगरानी के निर्देश दिए साथ ही ऐसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए। 

 उन्होंने ये भी निर्देश दिए है कि की किसी भी उद्योगिग इकाईयों एवं मिल का ठोस अपशिष्ट एवं केमिकल युक्त पानी नदी में न जाए।

 समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण ,संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की हौसला अफजाई एवं सराहना करते हुए बधाई दी ।जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनजीटी के विशेषज्ञ सदस्य डॉ . अफरोज अहमद का स्वागत किया तथा मा. विशेषज्ञ सदस्य को आश्वस्त किया कि बैठक में उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए गए है उन पर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनाश्चित कराई जाएगी।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार,मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध,एचआरडीए सचिव मनीष सिंह,प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आरओ राजेंद्र सिंह कठैत, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता,प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) मीनाक्षी मित्तल, रमनकांत त्यागी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।