मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में अधिकारियों के साथ आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
इस दौरान विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति एवं केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान अधिकारियों को 30 सितम्बर तक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने एवं नदी-नालों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। मानसून के बाद केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है, इसके दृष्टिगत यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु प्रशासन को निर्देशित किया। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुगम बनाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धनसिंह रावत,रुद्रप्रयाग से विधायक भारत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती आशा नौटियाल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में अधिकारियों के साथ आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
