किशोरी के अपहरणकर्ता को 24 घण्टे के भीतर हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ़्तार।
किशोरी को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
वादी निवासी ग्राम पुहाना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा ख़ुद की नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 15 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में अभियुक्त शाहनवीर व अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
किशोरी के अपहरण को गम्भीरता से लेते हुए थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा तत्काल टीमें गठित कर 24 घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार।
अपह्ता/पीड़ता के बयानों के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87/65 व 5(ठ)/6 पोक्सो अधि0 की बढ़ौत्तरी की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
शाहनवीर पुत्र इश्फाक निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर जनपद हरि0 उम्र 19 वर्ष
पुलिस टीम
1-उ0नि0 पुनीत दनौषी
2-उ0नि0 किरन गुन्साई
3-कानि0 135 अमित कुमार
किशोरी के अपहरणकर्ता को 24 घण्टे के भीतर हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ़्तार। किशोरी को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
