पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से पूरे जिले के साथ हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह। ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा में भारी उत्साह के साथ गांववासियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें विकास पुरुष करार दिया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से पूरे जिले के साथ हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह।

ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा में भारी उत्साह के साथ गांववासियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें विकास पुरुष करार दिया।

आमजन ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के दरबार में हर कोई व्यक्ति अपनी समस्या बताकर उनका तत्काल निवारण करवा सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव— 2027 में उनके साथ भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताकर फिर से भाजपा की सरकार बनाने का काम करेंगे।

रविवार को भाजपा के भोगपुर पंचपुरी मंडल के ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा में भारी संख्या में पहुंचे जनसैलाब ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को पटके एवं फूलों की मालाएं पहनाकर, गुलदस्ते भेंटकर भव्य स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि यह सम्मान हर एक—एक कार्यकर्ता का है, जोकि उनके उपाध्यक्ष बनाए जाने से उत्साहित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और ऐतिहासिक निर्णयों से चंद लोग उन्हें विचलित करने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता किसी के बहकावे में नहीं आने वाली। मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून लाकर मेधावियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है, लेकिन गलत रास्तों से आगे बढ़ने और युवाओं के साथ धोखा करने वाले एवं अंधेरे में रखकर लूट करने वाले उनके इस कानून से बौखलाएं हुए हैं। उन्होंने स्वागत में उमड़े सभी का अभिवादन एवं धन्यवाद किया।

जिला पंचायत सदस्य संजय सरदार, ग्राम प्रधान दीपक सैनी, आदेश चौहान, मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, जितेंद्र सैनी ने कहा कि कर्मठ, जननेता, साधारण व्यक्तित्व वाले स्वामी यतीश्वरानंद ने क्षेत्र में पिछले 14 सालों में इतने विकास कार्य कराएं हैं, इतने देश की आजादी के बाद कभी नहीं हुए। स्कूलों के उच्चीकरण, नए डिग्री कॉलेज, हर गांव में पानी की टंकी, खेलों के मैदान, सड़कों का जाल फैलाकर आवागमन को सुगम कराना, दूसरे क्षेत्रों से भी सड़कों को जोड़कर शहरों से आवागमन कराने का काम उन्होंने बखूबी किया है। बिना विधायक चुने जाने के बाद भी हर गांव में उनके द्वारा मूलभूत सुविधाओं के लिए काम कराएं जा रहे हैं,

इस मौके पर दर्जाधारी डॉ जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सरदार करण सिंह, काशीराम मुखिया, लक्ष्मण सिंह, सन्नी सिंह, ऋषिपाल कश्यप, भजन, तेलू, राधेश्याम, रकम, फूल सिंह, नत्थू सिंह, रवि सिंह, गुरमीत, मोनू, लक्ष्मण, पवन सिंह, चरण सिंह, प्रेम सिंह, मोहित स्वामी, छोटू जयंत, राहुल चौधरी, पंकज सैनी, शुभम सैनी, जिंप सदस्य अंकित कश्यप, नरेश भगत, प्रमोद कुमार, भगवान सिंह, सरदार रवि सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार साबा सिंह, गुरबाज सिंह, भजन सिंह, मगन सिंह, श्यामलाल, सोहन सिंह चौहान, श्रवण चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।