कटारपुर में हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी अनुज को पुलिस ने किया गिरफ्तार मामूली कहासुनी में अर्जुन को जान से मारने की नीयत से किया गया था हमला

कटारपुर में हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी अनुज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामूली कहासुनी में अर्जुन को जान से मारने की नीयत से किया गया था हमला

पथरी। क्षेत्र गांव कटारपुर रविदास मन्दिर के पास अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र निवासी कटारपुर थाना पथरी को ग्राम कटारपुर के ही अनुज पुत्र पोपिन्द्र आदि द्वारा मामूली कहासुनी के चलते जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर देशी तमन्चे से फायर कर दिया था जिसमें अर्जुन गम्भीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार हेतु हायर सैन्टर रैफर किया गया जो वर्तमान में उपचाराधीन है।

 अर्जुन की पत्नी मनीषा की तहरीर के आधार थाना पथऱी पर उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में मु0अ0स0 536/25 धारा 191(2), 191(3), 190,115(2), 352, 109, 61(2) बीएनएस बनाम पोपिन्द्र आदि 07 नामजद के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पथरी को टीमे गठित कर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उपरोक्त आदेश के क्रम में वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु उनके मस्कन एवं सम्भावित स्थानो पर दबिशे दी गयी एवं मुखबिर मामूर किये गये।

 हत्या के प्रसाय का मुख्य अभियुक्त *अनुज पुत्र पोपिन्द्र निवासी ग्राम कटारपुर थाना पथऱी हरिद्वार* को भट्टा तिराहे पथऱी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अनुज की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त देशी तमन्चा बरामद किया गया। अभियोग में *धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* की बढोत्तरी की गयी।गिरफ्तार बाद आवश्यक कार्यवाही न्यायालय पेश किया जा रहा है। घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तो को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त

अनुज पुत्र पोपिन्द्र निवासी ग्राम कटारपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष 

बरामदगी

घटना में प्रयुक्त एक अद्द देशी तमन्चा 315 बोर, मय जिन्दा कारतूस 315 बोर  

 पुलिस टीम

(1) उ0नि0 अशोक सिरसवाल प्रभारी चौकी फेरुपुर थाना पथरी

(2) अ0उ0नि0 मुकेश राणा

(3) कानि0 1564 जयपाल चौहान 

(4) कानि0 1067 दौलत राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।