राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती जनपद में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती जनपद में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

हरिद्वार। जनपद में गांधी जयन्ती तथा लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर, श्रद्धासुमन अर्पित किये।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद वासियों को बधाई देते हुए कहा कि महापुरूष हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं और हम सभी को महापुरूषों से प्रेरणा लेनी चाहिए।  उन्होने कहा कि महात्मा गांधी जी ने इस देश में अनेकता में एकता की भावना को बड़े ही सहज ढंग से रखा है। उन्होंने कहा कि जो राह महापुरूषों ने दिखाई है उस पर सभी को चलने का प्रयास करना चाहिए, साथ ही गांधी जी के सत्य, अहिंसा के विचार व व्यवहार पूरे विश्व के लिये प्रेरणा श्रोत है तथा उनके विचारों को अपनाकर हमेशा सच के साथ चलना चाहिए। उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्य पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री ने हमारे देश को जय जवान, जय किसान का जो नारा दिया था, जिससे पूरे देश ने एकजुट होकर कार्य किया जोकि राष्ट्र की मजबूती का प्रतीक बन गया।अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा अहिंसा और सत्य का पाठ पढ़ाया करते थे,देश को आजाद कराने तथा देश में फैली विभिन्न सामाजिक कुरितियों को समाप्त कराने की दिशा में महात्मा गांधी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गांधी जयन्ती के अवसर पर आनंदमई सेवा सदन महिला इंटर कॉलेज के छात्राओं द्वारा रघुपति राजा राम गीत की प्रस्तुति भी दी गईं तथा जिलाधिकारी द्वारा सभी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार,वरिष्ठ भूलेख अधिकारी उत्तम कुमार,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,इंचार्ज ज्वाइंट डायरेक्टर लॉ बिंदेश्वरी प्रसाद टम्टा सहित जिला कार्यालय कें कर्मचारी तथा आधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद