गोली मारकर हुये थे फरार, तीन आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में कनखल पुलिस ने 72 घण्टे मे किया हत्या का खुलासा

गोली मारकर हुये थे फरार, तीन आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में कनखल पुलिस ने 72 घण्टे मे किया हत्या का खुलासा

आरोपियों से 01 रिवाल्वर व 4 जिन्दा कारतूस बरामद

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी की गई बरामद

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मिला घटना में प्रयुक्त हुए कारतूस का खोखा

थाना कनखल को सूचना मिली कि सुमित निवासी जगजीतपुर, कनखल की दयाल एंक्लेव में कुछ व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0 पंजीकृत की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। व प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल और आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सहायता व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार दबिश और सुरागों के आधार पर,सूचना पर सभी तीन फरार आरोपितों को थाना क्षेत्र बैरागी कैंप से हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि पहले सभी की आपस में जान पहचान थी पुरानी किसी बात को लेकर इनके बीच झगड़ा हो गया था l

बरामदगी
1. एक अदद रिवाल्वर मय 04 जिन्दा कारतूस
2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (बिना नम्बर)
3. घटनास्थल पर प्रयुक्त कारतूस के खोखे

गिरफ्तार अभियुक्त
1. सावन पुत्र हरि सिंह, निवासी जमालपुर कला, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार
2. निशांत पुत्र गोविन्द, निवासी शांति बिहार कॉलोनी, लाल मंदिर, ज्वालापुर; स्थाई निवासी ग्राम रणसुरा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)
3. कृष्णा पुत्र तेजपाल, निवासी राजीव नगर कॉलोनी, लाल मंदिर, थाना कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार

पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह
2. ⁠व0उ0नि0: नितिन चौहान
3. उ0नि0: सुधांशु कौशिक
4. हे0का0सन्नी सिंह
5. का0 407 सतेन्द्र सिंह रावत
6. का0 प्रलव चौहान
7. का0 उमेद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कावड़ मेला प्रारंभ होने के 6 दिन में आज तक  01 करोड़ 43 लाख 25 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार प्रशासन द्वारा लगातार शिव भक्तों के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही है
0 Minutes
Haridwar
प्रशिक्षु आरक्षियों की सतर्कता से श्रद्धालु को समय पर मिला उपचार। शिव पुल, हरि की पौड़ी के निकट एक श्रद्धालु मूर्छित अवस्था में दिखाई दिए।
0 Minutes
Haridwar
खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर कावड़ियों के चरण धोये साथ ही स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन।