ऑपरेशन ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को सफल बनाने हेतु ग्राम इब्राहिमपुर पथरी में आयोजित किया गया चौपाल कार्यक्रम

ऑपरेशन ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को सफल बनाने हेतु ग्राम इब्राहिमपुर पथरी में आयोजित किया गया चौपाल कार्यक्रम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार ऑपरेशन ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र पथरी के ग्राम इब्राहिमपुर में पथरी पुलिस द्वारा एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को अवैध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों, साइबर अपराधों, तथा कालनेमी अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

ग्रामवासियों एवं नवयुवकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारियों की मदद करता हुआ पाया गया, तो उसके विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

चौपाल में उपस्थित सभी व्यक्तियों को यह भी अवगत कराया गया कि नशा बेचने या करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

इसके साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय भी विस्तार से बताए गए किसी भी स्थिति में अपने OTP, बैंक विवरण या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।

यदि किसी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया।

ग्रामवासियों द्वारा चौपाल के दौरान विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए और पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया, जिससे क्षेत्र में व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कावड़ मेला प्रारंभ होने के 6 दिन में आज तक  01 करोड़ 43 लाख 25 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार प्रशासन द्वारा लगातार शिव भक्तों के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही है
0 Minutes
Haridwar
प्रशिक्षु आरक्षियों की सतर्कता से श्रद्धालु को समय पर मिला उपचार। शिव पुल, हरि की पौड़ी के निकट एक श्रद्धालु मूर्छित अवस्था में दिखाई दिए।
0 Minutes
Haridwar
खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर कावड़ियों के चरण धोये साथ ही स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन।