शहीद सम्मान यात्रा 2.0′ का जिलाधिकारी ने फ्लैग ऑफ कर किया शुभारम्भ

शहीद सम्मान यात्रा 2.0′ का जिलाधिकारी ने फ्लैग ऑफ कर किया शुभारम्भ

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला मुख्यालय परिसर में शहीद सम्मान यात्रा 2.0′ का फ्लैग ऑफ कर किया रवाना।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद के दो शहीद सैनिकों के आश्रितों श्रीमती गीता सैनी शहीद हव० सोनित कुमार सैनी निवासी ग्राम-धनौरा रुड़की एंव श्रीमती कविता चौधरी पत्नी शहीद नायक प्रदीप कुमार निवासी ग्राम-गदरजुडा, मंगलौर, रुड़की को प्रदेश सरकार की तरफ से दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को ‘गढ़वाल राईफल्स रेजीमेंट सेन्टर’ लैंसडाउन में ‘शहीद सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। उक्त समारोह में  मुख्य मंत्री द्वारा वीर नारियों/आश्रितों को ताम्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम हेतु प्रदेशभर में शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की शुरूआत दिनांक 25 सितम्बर 2025 से 04 अक्टूबर 2025 तक की गई, जिसमें शहीद सैनिकों के घर-आंगन की मिटट्टी एकत्रित की गई।

उन्होंने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा शहीद सैनिकों के आश्रितों को उनके आवास से विभागीय वाहन के द्वारा रोशनाबाद लाया गया, जहां से ‘फ्लैग आफ’ कार्यक्रम के उपरान्त वीर नारियों एंव उनके आश्रितों को लैंसडाउन के लिये रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान विंग कमांडर (से.नि.) डा० सरिता पंवार ने बताया कि प्रथम ‘शहीद सैन्य सम्मान यात्रा’ के उपरान्त प्रदेश में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में उनके घर-आंगन की मिट्टी एकत्रित किये जाने हेतु ‘शहीद सम्मान यात्रा 2.0’ का शुभारम्भ प्रत्येक उस जनपद में किया गया, जहां शहीद सैनिक परिवार निवासित है।

उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार के 02 शहीद सैनिक कमशः शहीद नायक प्रदीप कुमार निवासी ग्राम-गदरजुड़ा, ब्लाक-नारसन, जनपद हरिद्वार, जो कि 27 अक्टूबर 2023 को सिक्किम क्षेत्र में शहीद हुए थे एंव शहीद हव० सोनित कुमार सैनी निवासी ग्राम-धनौरी, ब्लाक-रूड़की जनपद हरिद्वार, जो कि दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को अरूणांचल प्रदेश के डुकुमपानी क्षेत्र में शहीद हुए थे, उनके घर-आंगन की मिट्टी एकत्रित कर लैंसडाउन के लिये रवाना किया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास अधिकारी एंव समस्त कार्मिक, 31 यू०के० एन.सी.सी. बटालियन से सूबे० सुभाष सिंह, हव० चुख बहादुर, पूर्व सैनिकों, गणमान्य व्यक्तियों तथा ब्लाक प्रतिनिधियों आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।