मुख्य विकास अधिकारी ने की ‘आकांक्षी जनपद’ एवं ‘आकांक्षी विकास खंड’ कार्यक्रमों की समीक्षा

मुख्य विकास अधिकारी ने की ‘आकांक्षी जनपद’ एवं ‘आकांक्षी विकास खंड’ कार्यक्रमों की समीक्षा

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने आकांक्षी जनपद कार्यक्रम एवं आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण विभाग के संकेतकों की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं के एएनसी चेकअप, होम डिलीवरी, लिंगानुपात, गंभीर एनीमिया, एसएएम (Severe Acute Malnutrition) एवं एमएएम (Moderate Acute Malnutrition) जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों में सुधार लाने के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग के संकेतकों में अपेक्षित प्रगति न होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल इसमें सुधार सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त, कृषि, आधारभूत अवसंरचना, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास से संबंधित संकेतकों की भी विभागवार समीक्षा की गई।

सीडीओ ने आकांक्षी जनपद कार्यक्रम से संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने संकेतकों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट आगामी सोमवार तक अनिवार्य रूप से अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

समीक्षा बैठक में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रीमती नलिनी ध्यानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर सांख्यिकी अधिकारी सुभाष सिंह शाक्य, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद, एनएचएम से श्रीमती निम्मी राणा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कावड़ मेला प्रारंभ होने के 6 दिन में आज तक  01 करोड़ 43 लाख 25 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार प्रशासन द्वारा लगातार शिव भक्तों के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही है
0 Minutes
Haridwar
प्रशिक्षु आरक्षियों की सतर्कता से श्रद्धालु को समय पर मिला उपचार। शिव पुल, हरि की पौड़ी के निकट एक श्रद्धालु मूर्छित अवस्था में दिखाई दिए।
0 Minutes
Haridwar
खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर कावड़ियों के चरण धोये साथ ही स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन।